धोनी का नया वीडियो आया सामने, सफेद दाढ़ी में लग रहे हैं बूढ़े
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों रांची में अपने परिवार के साथ हैं। कोरोना वायरस के चलते दुनिया के ज्यादातर देशों में लॉकडाउन चल रहा है। भारत में भी तीसरे चरण का लॉकडाउन जारी है। इस बीच धोनी फैमिली के साथ क्वॉलिटी समय बिता रहे हैं। हाल में उन्हें अपनी बेटी जीवा को बाइक पर घुमाते देखा गया था। वो वीडियो साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। अब जीवा धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया गया है जिसमें धोनी थोड़े बूढ़े लग रहे हैं।
लॉकडाउन में धोनी भी अन्य क्रिकेटरों की तरह ही अपने घर पर ही आराम फरमा रहे हैं। वैसे तो धोनी हमेशा से ही अपने लुक को लेकर चर्चा में रहते हैं पर उनका यह नया लुक काफी हैरान करने वाला है। वीडियो उनकी सफेद दाढ़ी स्पष्ट नजर आ रही है। इससे उनके प्रशंसक खासे निराश हैं, उनका कहना है कि हमारा शेर बूढ़ा हो रहा है। साथ ही उनकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। धोनी के इस फोटो पर तंज कसते हुए कुछ लोगों ने कहा कि कोरोना काल में धोनी अपनी उम्र से 15 साल बढ़े नजर आ रहे हैं।
View this post on InstagramA post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni) on
धोनी क्रिकेट से ब्रेक पर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच जुलाई 2019 में खेला था। आईसीसी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच के बाद उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के साथ मैदान पर वापसी करनी थी। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं, लेकिन कोविड-19 के चलते आईपीएल के 13वें सीजन को फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
