IPL 2019 : अब पंजाब पर मंडराया 2 साल का बैन लगने का खतरा, वजह है हैरान कर देने वाली
नई दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब के सह-मालिक नेस वाडिया को ड्रग्स रखने के आरोप में जापान की साप्पोरो अदालत ने दो साल की जेल की सजा सुनाई है। वाडिया को उत्तरी जापानी द्वीप होक्काइडो के न्यू चिटोज हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने लगभग 25 ग्राम नशीली दवाईयां अपने साथ रखी थीं। अब वाडिया के इस अपराध के कारण किंग्स इलेवन टीम को नुकसान झेलना पड़ा सकता है।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)के नियम के अनुसार, कोई टीम अधिकारी इस तरह की हरकत में शामिल न हो, जिससे टीम, लीग, बीसीसीआई या फिर खेल की की आलोचना हो या इसके लिए उसे शर्मिदा होना पड़े। अगर कोई टीम अधिकारी इस तरह की हरकत करते दोषी पाया जाता है तो उसकी टीम को निलंबित किया जा सकता है। अब किंग्स इलेवन पंजाब ((Kings XIP)और नेस वाडिया (Ness Wadia) से जुड़ा मामला जांच के लिए पहले कमीशन के पास जाएगा और फिर इसके बाद कमीशन इसे लोकपाल के पास भेजेगा। गौरतलब है कि इससे पहले टीम से जुड़े ऐसे ही नियमों के कारण चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)और राजस्थान रॉयल्स (RR)को निलंबन झेलना पड़ा था।
बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ताजा मामले में पंजाब टीम की मुसीबतें भी बढ़ सकती हैं।बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, "लोढ़ा पैनल ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दो साल के लिए निलंबित किया था क्योंकि उनका अधिकारी सट्टेबाजी में पकड़ा गया था। इस मामले में किंग्स इलेवन के सह मालिक को आपराधिक कोर्ट द्वारा ड्रग्स रखने की सजा सुनाई है। अगर वह राज्य क्रिकेट अधिकारी होते तो खुद ही पद धारण करने के अयोग्य हो जाते।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
