ODI : केन विलियमसन हुए शुरूआती 2 मैचों से बाहर, अब इस खिलाड़ी को किया गया शामिल
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ बुधवार यानी कि 5 फरवरी को शुरू होने जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। कप्तान केन विलियमसन शुरुआती दो वनडे मैचों से बाहर हो गए हैं। वह कंधे की चोट के कारण बाहर हुए। विलियमसन ने चोट के कारण आखिरी 2 टी20 मैच भी नहीं खेले थे। अब न्यूजीलैंड ने उनकी जगह मार्क चैपमैन को टीम में शामिल किया गया है।
विलियसन का बाहर होना न्यूजीलैंड के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। वह कप्तानी में भले ही कमाल ना दिखा पा रहे थे लेकिन बल्लेबाजी में उनकी लय जारी थी। ती5सरे टी20 मैच में भी उन्होंने 95 रनों की पारी खेली थी। लेकिन फिर भी उनकी टीम मैच हार गई थी। उनकी कप्तानी पर लगातार सवाल उठ रहे थे। अब विलियमसन का बाहर होना यह भी संकेत देता है कि कहीं वो कप्तानी से भी मना ना कर दें। विलियमसन की कप्तानी पर पहले से ही सवाल उठ रहे थे, भारत से लगातार तीन मैचों की हार ने उन्हें और भी तोड़ दिया है। यहां तक कि विलियमसन खुद ही कप्तानी संभालने के पक्ष में नहीं थे। ऐसे में अब साफ झलक रहा है कि न्यूजीलैंड का टी20 कप्तान बदलना तय है। साथ ही उनका आखिरी टी20 मैच खेलना भी मुश्किल नजर आ रहा है जो 2 फरवरी को होगा।
सीरीज शुरू होने से पहले विलियमसन ने कहा था, ''मैं हमेशा टीम हित में विश्वास रखता हूं। यदि ऐसा लगता है कि नया कप्तान टीम के लिए अच्छा होगा तो मैं इसके लिए हमेशा तैयार हूं।'' विलियसन ने यह प्रतिक्रिया उस दाैरान दी जब पूर्व क्रिकेटर उनकी आलोचना करने लगे। महान क्रिकेट ब्रैंडन मैक्कुलम ने कहा था कि अब विलियमसन की कप्तानी में मजा नहीं आ रहा और उन्हें कम से कम टी20 प्रारूप में कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। आस्ट्रेलिया के खिलाफ बाॅक्सिंग-डे टेस्ट में भी न्यूजीलैंड को हार मिली थी तो भी विलियमसन पर सवाल उठे थे। तब कंगारूओं के हाथों 3-0 से टेस्ट सीरीज हारे थे।
कप्तानी रिकाॅर्ड रहा बेहद शर्मनाक
विलियसन की टी20 में कप्तानी रिकाॅर्ड बेहद शर्मनाक रहा है। उनके बेहतर जीत का प्रतिशत तो पाकिस्तान के सरफराज अहमद का ही है। विलियमसन 42 मैचों की कप्तानी कर चुके हैं, इस दाैरान उनकी टीम को 21 में हार का सामना करना पड़ा है। उनकी कप्तानी में टीम ने 47.56 जीत हासिल की। वहीं सरफराज अपनी कप्तानी में जीत का 78.37 प्रतिशत रिकाॅर्ड रखते हैं। विलियमसन ने 2012 में टी20 मैचों की कप्तानी करना शुरू किया था। फिलहाल टिम साउदी को कप्तान बना दिया गया है और विलियमसन की जगह डेरेल मिशेल को चुन लिया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
