Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ड्रग्स के साथ पकड़े गए तेज गेंदबाज को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दी कड़ी सजा

नई दिल्ली। अपने पदार्पण एकदिवसीय मैच में हैट्रिक लेने वाले तेज गेंदबाज शेहान मधुशांका को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से कड़ी सजा मिली है। श्रीलंकाई क्रिकेट ने मंगलवार को शेहान मदुशंका को ड्रग्स ले जाने का दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से क्रिकेट के सभी रूपों से निलंबित कर दिया। यह निर्णय लिया गया कि खिलाड़ी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था और बाद में उसे अवैध ड्रग्स रखने के आरोप में रिमांड पर भेज दिया गया था और निलंबित करने का निर्णय तब तक बरकरार रहेगा जब तक मामले में एसएलसी द्वारा पूरी जांच नहीं की जाती है।

मदनशंका को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था जब पुलिस ने उसे पन्नाला शहर में दो ग्राम से अधिक ड्रग के साथ पकड़ा था। यह श्रीलंकाई क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि मदुशंका एक उभरते हुए तेज गेंदबाज थे और हाल ही में अपने डेब्यू पर हैट्रिक ली थी। शेहान और उसके एक दोस्त को 23 मई को मादक पदर्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उत्तर-पश्चिमी प्रांत के कुलियापिटिया में मजिस्ट्रेट ने उन्हें 2 जून तक रिमांड पर रखने का आदेश दिया।

बता दें कि शेहान ने अब तक तीन ही इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें एक वनडे के अलावा 2 टी20 मैच भी खेले हैं। 25 साल के इस गेंदबाज ने 27 जनवरी 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में हैट्रिक ली थी। उन्होंने मशरफे मोर्तजा, रुबेल हुसैन और महमदुल्लाह का विकेट लेकर अपने नाम हैट्रिक की। वह वनडे क्रिकेट में ऐसा करनामा करने वाले चौथे गेंदबाज बने थे। श्रीलंका ने यह मैच 79 रनों से जीता था।

Story first published: Tuesday, May 26, 2020, 18:18 [IST]
Other articles published on May 26, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+