Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंग्लिश क्रिकेटर ने गंजे फैन के सिर पर दिया ऑटोग्राफ, VIDEO देख नहीं रुकेगी हंसी

नई दिल्ली। फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर से मिलने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। कईयों को हमने अपने हीरो के पैर छूते देखा तो कई फैंस सीधे गले लग जाते हैं। वहीं कई फैंस ऑटोग्राफ लेकर अपना सपना पूरा कर लेते हैं। इस समय इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज चली हुई है। सीरीज के चाैथे मैच के पहले दिन कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दरअसल, हुआ ऐसा कि मैच के दाैरान एक इंग्लिश क्रिकेटर ने स्टेडियम में खड़े एक गंजे फैन के सिर पर अपना नाम लिख दिया।

यह वाकया सिडनी में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट के दौरान देखने को मिला, जब फैन ने अपने सिर पर ही इंग्लिश क्रिकेटर जैक लीच का ऑटोग्राफ ले लिया। तीसरे सेशन के दौरान ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3/117 था। स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा क्रीज पर मौजूद थे तो वहीं इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे। तभी एक फैन ने उनसे ऑटोग्राफ मांगा। जैक लीच जब उस फैन को ऑटोग्राफ देने के लिए आगे बढ़े तो उसने अपना सिर आगे कर दिया और लीच ने भी फौरन फैन के सिर पर ही ऑटोग्राफ दे दिया।

यह भी पढ़ें- बाहर चल रहे इस भारतीय क्रिकेटर का छलका दर्द, कहा- मुझे एक और मौका दो

ऑस्ट्रेलिया ने अब तक मेगा-सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है क्योंकि उन्होंने 3-0 की बढ़त बना ली है। यहां के प्रशंसक मैच को देखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। लेकिन जिस तरीके से जैक लीच ने फैन के सिर पर अपना नाम लिखा, उसका वायरल हुआ वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो को देख किसी की भी हंसी छूट जाए।

मैच की बात करें तो टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक कंगारूओं ने 3 विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और मार्कस हैरिस ने 51 रनों की साझेदारी की। वार्नर 30 रन बनाकर आउट हो गए। हैरिस 38 रन बना सके तो तीसरे नंबर पर आए मार्नस लाबुछाने 28 रनों की पारी खेली। स्टीव स्मिथ (6) व उस्मान ख्वाबा (4) क्रीज पर माैजूद हैं।

Story first published: Wednesday, January 5, 2022, 15:07 [IST]
Other articles published on Jan 5, 2022
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+