
बुमराह की जिम सेल्फी पर चिढ़ाने वाला कमेंट
बुमराह ने जो फोटो पोस्ट किया है उससे साफ पता चलता है कि बुमराह को जो स्ट्रेस फ्रेक्चर हुआ है उसका इलाज केवल ऑटो हील मोड के साथ लगातार ट्रेनिंग ही है। इसके लिए बुमराह पूरी तरह से मुस्तैद भी दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने एक जिम में अपना फोटो शेयर करते हुए लिखा है- 'जल्द ही आ रहा हूं' इस फोटो में बुमराह ने शीशे के सामने ट्रेनिंग के दौरान अपनी सेल्फी ली हुई है और उनके आस-पास कई तरह के वेट्स पड़े हुए हैं। जाहिर है कि बुमराह स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के जरिए वापसी कर रहे हैं और अपनी कमर को भी मजबूत कर रहे हैं।

'बच्चाें वाला वजन उठा रहे हैं बुमराह'
बुमराह को इस फोटो पर प्रशंसकों की हार्दिक शुभकामनाओं के बीच, इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनिएल व्याट की चिढ़ाने वाली टिप्पणी से सभी का ध्यान खींचा। डैनियल व्याट ने एक मुस्कुराते हुए चेहरे वाले इमोजी के साथ पोस्ट पर टिप्पणी की और बुमराह के आसपास दिख रहे वजन को बच्चों के उठाने की चीज बताया है। उन्होंने लिखा- "बेबी वेट" ।
अनुष्का शर्मा के ऊपर की गई टिप्पणी पर फारूख इंजीनियर ने लिया यू-टर्न

विराट कोहली को प्रपोज कर चुकी हैं डेनिएल
ये वही डेनिएल व्याट ने जो साल 2014 में विराट कोहली को शादी का प्रस्ताव देकर चर्चा में आईं थी। तब उनके ट्विटर हैंडल पर रातों-रात भारतीय फॉलोअर्स की संख्या में इजाफा हो गया था। बता दें कि 25 साल के इस तेज गेंदबाज ने बहुत कम समय में प्रसिद्धि पा ली है। बुमराह ने 58 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 103 विकेट के अलावा 62 टेस्ट विकेट और टी-20 में 51 विकेट लिए हैं। हाल ही में मुंबई इंडियंस द्वारा ट्वीट किए गए एक वीडियो में बुमराह और उनकी मां दलजीत बुमराह ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। बुमराह इस समय लंदन में हैं जहां पर रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
