For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बीमारी का शिकार हुए थे अंग्रेज खिलाड़ी, बेन स्टोक्स ने बताया अंतिम टेस्ट में घटा 5 किलो वजन

नई दिल्लीः इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने खुलासा किया है कि उन्होंने और उनके साथियों ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट के दौरान बड़े पैमाने पर शरीर के वजन में कमी महसूस को किया। 29 वर्षीय स्टोक्स ने कहा कि 41 डिग्री की गर्मी में खेलने से इंग्लिश क्रिकेटरों के शरीर पर भारी दिक्कत आई थी।

इंग्लैंड चार मैचों की श्रृंखला 1-3 से हार गया, लेकिन स्टोक्स ने कठिन परिस्थितियों में अपने को बनाए रखने कोशिश करने के लिए इंग्लैंड की सराहना की। उन्होंने बाएं हाथ के ऋषभ पंत की भी प्रशंसा की, जिन्होंने चौथे टेस्ट में भारत को ड्राइविंग सीट पर बैठाने के लिए मैच विजेता शतक लगाया। इंग्लैंड ने आखिरी टेस्ट एक पारी और 25 रन से गंवा दिया।

स्टोक्स ने मिरर स्पोर्ट के हवाले से कहा है, "खिलाड़ी पूरी तरह से इंग्लैंड के लिए प्रतिबद्ध हैं और मुझे लगता है कि पिछले हफ्ते हममें से कुछ लोग 41 डिग्री की गर्मी में बीमारी से ग्रस्त हो गए थे।"

उन्होंने आगे बताया, "मैंने एक हफ्ते में 5 किग्रा, डोम सिबली ने 4 किग्रा और जिमी एंडरसन ने 3 किग्रा वजन कम किया। जैक लीच को भी लगातार शौचालय जाना पड़ रहा था।"

हालांकि स्टोक्स ने कहा कि यह किसी भी तरह से एक बहाना नहीं है क्योंकि हर कोई खेलने के लिए तैयार था, और भारत और ऋषभ पंत ने विशेष रूप से एक शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के खिलाड़ियों को उनकी प्रतिबद्धता और मैदान पर खुद को बनाए रखने के लिए तारीफ की।

सीरीज के दौरान पिच को लेकर भी काफी हो-हल्ला हुआ लेकिन स्टोक्स का कहना है कि उनकी टीम के साथी बाहरी शोरगुल पर ध्यान नहीं दे रहे थे और केवल अपने खेल पर फोकस कर रहे थे।

"विशेषज्ञों के पास काम करना है और वह ठीक है। लेकिन उनकी जिम्मेदारी हमें बेहतर खिलाड़ी और एक बेहतर टीम बनाने की नहीं है।"

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में इंग्लैंड ने पहला टेस्ट जीता। इसके बाद, अगले तीन टेस्ट मैचों में उनकी हार के बाद, न केवल उन्होंने श्रृंखला गंवा दी, बल्कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेलने का मौका भी गंवा दिया।

Story first published: Tuesday, March 9, 2021, 12:12 [IST]
Other articles published on Mar 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+