For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जोफ्रा आर्चर के संपर्क में नहीं हैं इंग्लिश खिलाड़ी, जेम्स एंडरसन ने दिया बयान

नई दिल्ली। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने हाल ही में बयान दिया कि उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया जैसे मानो कोई बड़ा अपराध कर दिया हो। दूसरे टेस्ट से पहले बायो-सुरक्षित प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए आर्चर आलोचनाओं का शिकार हुए थे। साउथेम्प्टन से मैनचेस्टर के रास्ते में, वह ब्राइटन में अपने घर पर रुक गए थे। इसी कारण से इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड(इसीबी) ने उसे क्वारेंटाइन में रहने का फैसला सुनाया। वहीं इंग्लिश खिलाड़ी अभी तक जोफ्रा के संपर्क में नहीं आए हैं।

अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने आर्चर को लेकर कहा, ''हम जोफ्रा के अधिक संपर्क में नहीं हैं क्योंकि वह कुछ दिनों से पृथकवास में है लेकिन मैं उसे जितना जानता हूं, मुझे यकीन है कि वह इस मैच में खेलना चाहता है, यह काफी महत्वपूर्ण मुकाबला है और सीरीज का नतीजा इस पर निर्भर करता है।'' उन्होंने कहा, ''अगले कुछ दिनों में उसे कप्तान और कोच के साथ बैठना होगा और देखना होगा कि वह खेलने के लिए सही मनोस्थिति में है या नहीं।'' आर्चर को अतीत में भी नस्ली टिप्पणियों का सामना करना पड़ा है विशेषकर पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हार के दौरान।

जेम्स एंडरसन और मार्क वुड पहले टेस्ट में खेले थे लेकिन दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे। उनकी जगह स्टुअर्ट ब्रॉड और क्रिस वोक्स ने ली थी। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट पहले ही संकेत दे चुके हैं कि काम के बोझ को कम करने के लिए भविष्य के मैचों में ब्रॉड और एंडरसन को रोटेट किया जा सकता है। हालांकि एंडरसन का मानना है कि अगर ब्रॉड और वह फिट होते हैं तो दोनों को मैनचेस्टर में शुक्रवार से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में खेलना चाहिए। इन दोनों तेज गेंदबाजों ने एक साथ 116 टेस्ट में खेलते हुए 883 विकेट चटकाए हैं।

एंडरसन ने कहा, ''मेरा मानना है कि सर्वश्रेष्ठ तीन खिलाड़ी खेलेंगे लेकिन यह जो और क्रिस (सिल्वरवुड) के लिए मुश्किल फैसला होगा और कुछ खिलाड़ियों को निराश होना पड़ेगा।'' उन्होंने कहा, ''हमारा एक साथ रिकॉर्ड इसे साबित करता है और मुझे लगता है कि अगर हम दोनों फिट हैं और इंग्लैंड अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण चुन रहा है तो फिर हम दोनों को खेलना चाहिए। यह अच्छी स्थिति है क्योंकि यह दर्शाता है कि हमारी टीम में गहराई है।''

Story first published: Thursday, July 23, 2020, 15:52 [IST]
Other articles published on Jul 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+