चहल की घातक गेंदबाजी से अंग्रेज हुए पस्त, सीरीज पर भारत का कब्जा
बेंगलुरू। बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। भारत ने इस निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड को 75 रनों से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला भी अपने नाम कर ली है।
जीत के हीरो रहे भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल, जिन्होंने 25 रन देकर 6 विकेट झटके और अंग्रेजों को चारों खाने चित्त कर दिया, वो मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुने गए।
सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी के अर्धशतक
आपको बता दें कि इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी के अर्धशतकों और लोकेश राहुल, युवराज सिंह की उपयोगी पारियों की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 202 रन का स्कोर खड़ा किया था। भारत के लिए धोनी ने 56, सुरेश रैना ने 63 रन, लोकेश राहुल ने 22 तो वहीं युवराज ने ताबड़तोड़ 27 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लिए मिल्स, जॉर्डन, प्लंकेट और बेन स्टोक्स ने एक-एक विकेट लिया।
इंग्लैंड टीम 16.1 ओवरों में ढेर
भारत से मिले 203 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम 16.1 ओवरों में 127 रन बनाकर ढेर हो गई।
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने आज टॉस जीता
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने आज टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टीमों में बदलाव की बात करें तो, भारत की टीम में ऋषभ पंत को मनीष पांडे की जगह मौका मिला था तो वहीं इंग्लैंड ने भी अपनी टीम में लियम डॉसन की जगह लियम प्लंकेट को जगह दी थी।
टीमें :-
- भारत : विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), युवराज सिंह, सुरेश रैना, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमराह, और अमित मिश्रा।
- इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), जोए रूट, जेसन रॉय, मोइन अली, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, क्रिस जोर्डन, लियाम प्लंकेट, आदिल रशीद, बेन स्टोक्स और टाइमल मिल्स।
- बूम-बूम अफरीदी ने किया नेक काम, खुदा कसम बड़े अच्छे हैं...
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
