For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

खाली हाथ नहीं लौटा ऑस्ट्रेलिया, स्टॉर्क लेकर जा रहे हैं अपने साथ ये महान रिकॉर्ड

नई दिल्ली: भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया भी विश्व कप 2019 से बाहर हो चुका है। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम के हाथों कंगारूओं को 8 विकेट की करारी हार मिली है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को जीत के लिए केवल 224 रनों का लक्ष्य दिया था जिसको मेजबानों ने आसानी से 32.1 ओवर में हासिल कर लिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की कहानी कुछ-कुछ वैसी ही रही जैसी भारतीय बल्लेबाजी की रही थी। बेहतरीन फॉर्म में चल रहा कंगारू टॉप ऑर्डर यहां पर फेल हो गया। लेकिन ऑस्ट्रेलिया विश्व कप से खाली हाथ नहीं लौट रहा है और इसकी वजह बने हैं मिशेल स्टार्क।

विश्व कप 2019 स्टॉर्क के लिए भी याद किया जाएगा

विश्व कप 2019 स्टॉर्क के लिए भी याद किया जाएगा

स्टार्क भले ही सेमीफाइनल मुकाबले में खास नहीं कर सके पर उन्होंने पूरे विश्व कप में जो गेंदबाजी की वह शानदार थी। यह इतनी बेहतरीन थी कि स्टॉर्क के नाम की छाप विश्व कप के इस संस्करण पर हमेशा के लिए पड़ चुकी है। बता दें कि सेमीफाइनल मुकाबले में एक विकेट लेकर स्टार्क ऐसे गेंदबाज बन चुके हैं जिसने विश्व कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। स्टार्क ने विश्व कप के इस संस्करण में कुल 27 विकेट लिए। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके ही हमवतन ग्लेन मैक्ग्रा के पास था। मैक्ग्रा अब 26 विकेटों के साथ दूसरे पायदान पर चले गए हैं। उन्होंने यह विकेट 2007 विश्व कप में लिए थे।

टॉप विकेट टेकर की लिस्ट-

टॉप विकेट टेकर की लिस्ट-

इस फेहिस्त में कंगारूओं और श्रीलंकाईयों का ही दबदबा है। खासकर तेज गेंदबाजों ने अब तक विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट निकाले हैं। इस फेहरिस्त में तीसरे नंबर पर चामिंडा वास हैं जिन्होंने 2003 विश्व कप में 23 विकेट लिए थे। 23 विकेटों के साथ ही शॉन टेट और मुथैया मुरलीधरन भी इस लिस्ट में मौजूद हैं। इन दोनों ने यह कारनामा 2007 विश्व कप के दौरान किया था।

इंग्लैंड से बुरी तरह हारा ऑस्ट्रेलिया

इंग्लैंड से बुरी तरह हारा ऑस्ट्रेलिया

जहां तक इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की बात है तो डेविड वार्नर (9) व फिंच (0) जल्दी आउट हो गए। वहीं विश्व कप में पहला मैच खेल रहे हैंड्सकॉम्ब ने 4 रन बनाए। ऐसे में स्टीव स्मिथ और कैरी ने कुछ पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन रन गति ना बढ़ने के कारण कंगारूओं की इंग्लिश गेंदबाजों के सामने एक ना चली। स्मिथ ने जहां 85 रन बनाए तो वहीं कैरी ने 46 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स और आदिल राशिद ने 3-3 तो जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए। अब 14 जुलाई को लॉर्ड्स में इंग्लैंड का मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ होगा।

Story first published: Thursday, July 11, 2019, 23:03 [IST]
Other articles published on Jul 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+