नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांतशर्मा और इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक के बीच याराना किसी से छुपा नहीं है। नॉटिंघम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है जब ईशांतशर्मा ने इंग्लिश टीम के कप्तान कुक को लोकेश राहुल के हाथों कैच कराकर आउट किया। टेस्ट क्रिकेट में यह 11वां मौका था जब एलिस्टर कुक ईशांतशर्मा का शिकार बने।
टेस्ट क्रिकेट में 11वीं बार एलिस्टर कुक को आउट करने के बाद ईशांत शर्मा एक बल्लेबाज को टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक बार आउट करने के मामले में दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले यह कारनामा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने किया था, और वो इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। कपिल देव टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए पाकिस्तान के मुदस्सर नजर को 12 बार आउट कर पवेलियन भेजा है। जबकि तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के ग्राहम गूच हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में किसी एक खिलाड़ी को 11 बार अपना शिकार बनाया है।
एलिस्टर कुक की गिनती दुनिया के धाकड़ बल्लेबाज में होती हैं। कुक इंग्लैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। कुक ने अभी तक 159 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें 45.11 की औसत ने 12225 रन बना लिये हैं। कुक के बल्ले से अभी तक 32 शतक और 56 अर्धशतक निकले हैं। बता दें कि नॉटिंघम टेस्ट में भारत जीत के करीब पहुंच गया है। मैच के चौथे दिन भारत ने 311 रन के स्कोर पर इंग्लैंड के 9 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज चुका हैं। बस अब जीत के लिए केवल एक विकेट की दरकार है जबकि अभी पूरे एक दिन का खेल बचा हुआ है।