For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : जॉस बटलर ने इस विंडीज गेंदबाज की गेंद पर पहले मारा छक्का फिर चिढ़ाया

नई दिल्ली। इसमें कोई शक नहीं पिछले वनडे विश्व कप के बाद से इंग्लैंड टीम का इस फार्मेट में कायापलट हो चुका है। आज इंग्लैंड की टीम से पार पाने के लिए क्रिकेट जगत की अन्य टीमें जूझ रही हैं तो इसका कारण यही हैं कि इंग्लिश टीम छोटे फार्मेट के कुछ शानदार खिलाड़ियों से सजी हुई है। ऐसे ही एक जबरदस्त खिलाड़ी हैं जॉस बटलर। बटलर ने बुधवार को विंडीज के साथ हुए मैच में अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए केवल 77 गेंदों पर 150 रनों की पारी खेली थी।

उन्होंने अपनी इस पारी में 12 छक्के और 13 चौके लगाए थे। बटलर के अलावा कप्तान इयान मोर्गन ने भी 103 रनों की पारी खेली थी। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 124 गेंदों पर 204 रनों की साझेदारी भी हुई थी। इस तूफानी पारी की बदौलत इंग्लैंड की टीम ने वनडे क्रिकेट का अपना तीसरा सर्वाच्च स्कोर भी खड़ा किया। इंग्लैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 418 रन बनाए थे। इंग्लैंड की टीम ने अंतिम 10 ओवर में ही 154 रन कूट दिए थे।

लेकिन इस मैच का सबसे मजेदार पल तब आया जब शेल्डन कॉटरेल की गेंद पर छक्का मारकर बटलर ने उनको सेल्यूट करके चिढ़ाया। गेंदबाज की हालत तब देखने लायक थी। इस मैच में तूफानी अंदाज दिखाने वाले बटलर को कार्लोस ब्रैथवेट ने आउट किया। इस मैच में कुल मिलाकर 46 छक्के लगे जो कि एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा है। इंग्लैंड ने इस मैच में 24 छक्के जड़े तो विंडीज ने 22 छक्के लगाए। इंग्लैंड के पहाड़ सरीखे स्कोर के जवाब में विंडीज की टीम 389 रन बनाकर आउट हो गई थी। क्रिस गेल ने मैच में जबरदस्त 162 रनों की पारी खेली थी।

Story first published: Thursday, February 28, 2019, 12:22 [IST]
Other articles published on Feb 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+