Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रोहित ने IPL में नहीं दिया था खेलने का माैका, अब हैट्रिक लेकर झटके 6 विकेट

नई दिल्ली। विजय हजारे ट्राॅफी में उस गेंदबाज का कहर देखने को मिला जिसे अभी तक 'हिटमैन' रोहित ने खेलने का माैका तक नहीं दिया। जी हां, यह गेंदबाज है मोहसिन खान, जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा है। साल 2018 में उन्हें 20 लाख के बेस प्राइज पर मुंबई ने अपनी टीम में शामिल किया, लेकिन मोहसिन को रोहित द्वारा प्लेइंग इलेवन में खेलने का माैका नहीं मिला। पर अब मोहसिन ने विजय हजारे ट्राॅफी में एलीट ग्रुप ए और बी के एक मुकाबले में हैट्रिक समेत 6 विकेट लेकर मुंबई को सोचने को पर मजबूर कर दिया है।

उड़ीसा के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन

उड़ीसा के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन

21 साल के मोहसिन ने उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए उड़ीसा के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। ओडिशा की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी लेकिन तेज गेंदबाज मोहसिन के आगे उनके बल्लेबाज पस्त होते दिखे। मोहसिन ने 8.4 ओवर में 27 रन देकर 6 विकेट झटके जिस कारण उत्तर प्रदेश के सामने उड़ीसा टीम आलआउट होकर 128 रनों का लक्ष्य ही रख सकी। उड़ीसा के लिए सिर्फ कप्तान शुभरांशू सेनापति ही सर्वाधिक 31 रन बना सके। वहीं जवाब में उतरी यूपी टीम ने 5 विकेट खोकर 29.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

ऐसे मचाया कहर

ऐसे मचाया कहर

मोहसिन खान को यूपी के कप्तान समर्थ सिंह ने पांचवें नंबर पर गेंदबाजी पर लगाया और उन्होंने आते ही ओडिशा की बल्लेबाजी को झकझोर कर रख दिया। मोहसिन ने सबसे पहले गोविंदा पोद्दार के स्टंप उड़ाए। इसके बाद ओडिशा के विकेटकीपर सुजीत लेंका भी उनके शिकार बने। अपने अगले ही ओवर में मोहसिन खान ने सूर्यकांत प्रधान का भी खेल खत्म कर दिया। उन्होंने 42वें ओवर में अपनी हैट्रिक पूरी की। मोहसिन का पहला शिकार राजेश मोहंती बने, जिन्हें उन्होंने विकेटकीपर उपेंद्र यादव के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद मोहसिन ने देवब्रत प्रधान को पहली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया। पप्पू रॉय भी मोहसिन की गेंद पर LBW आउट हो गए और इसी के साथ उन्होंने अपनी हैट्रिक पूरी कर ली। बता दें मोहसिन खान ने इस टूर्नामेंट में अबतक 4 मैचों में 9 विकेट झटके हैं और उनका इकॉनमी रेट 4 से भी कम है।

जहीर के फैन हैं मोहसिन

जहीर के फैन हैं मोहसिन

मोहसिन यूपी के संभल जिले के रहने वाले हैं और जहीर खान उनके आदर्श हैं। बता दें मोहसिन खान अपनी रफ्तार के लिए जाने जाते हैं, उनकी स्पीड 140 किमी/घंटा से भी तेज है। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 2018 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दाैरान 8 मैचों में 13 विकेट लेकर अपनी पहचान बनाई थी। अब देखना यह बाकी है कि क्या रोहित आईपीएल में इस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में हाथ जमाने का माैका देते हैं या नहीं।

Story first published: Thursday, October 17, 2019, 17:56 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+