गीता संग भज्जी का बस..रा है घर...छप गये शादी के कार्ड
नई दिल्ली। टीम इंडिया के टर्बिनेटर हरभजन सिंह अपनी नौ साल पुरानी प्रेमिका गीता बासरा...को 29 अक्टूबर को अपना जीवनसाथी बनाने जा रहे हैं। । शादी की कार्ड छप चुका है। अपनी अनोखी गेंदबाजी के लिए दुनिया भर में लोकप्रिय हरभजन सिंह की शादी का कार्ड भी काफी अनोखा है। यह लाल रंग का है, जो कि एक स्वीट बॉक्स की तरह का है।
मालूम हो कि यह वीवीआईपी कार्ड है जो कि मेहमानों के लिए गेटपास का भी काम करेगा। ब्राइट रेड बॉक्स के ऊपर देवनागरी में ॐ लिखा गया है। दोनों की शादी जालंधर में होगी लेकिन शादी से पहले लगभग पांच दिन तक इसका प्रोग्राम चलेगा, एक नवंबर को दिल्ली में रिसेप्शन आयोजित होगा।
खबर तो यह भी है कि संगीत सेरेमनी में विराट कोहली और युवराज सिंह तक डांस करते नजर आएंगे। साउथ अफ्रीकी टीम भी रिसेप्शन में दिखाई देगी। भज्जी-गीता की शादी की बातों के बारे में और बहुत कुछ जानने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये...

फाइव स्टार होटल
भज्जी-गीता की शादी जालंधर से 20 किमी दूर फगवाड़ा रोड पर स्थित एक फाइव स्टार होटल में होगी।

लंदन
मॉडल-अभिनेत्री गीता बासरा की फैमिली लंदन में रहती है और अब वो शादी के लिए इंडिया आ चुकी है।

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी
देश की इस हाई-प्रोफाइल शादी के रिसेप्शन में टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी भी शामिल होंगे।

9 साल से डेटिंग
मालूम हो कि गीता के साथ हरभजन सिंह बीते 9 साल से एक-दूसरे के साथ डेटिंग कर रहे हैं, लेकिन दोनों ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया।

गीता की कसम.. भज्जी की तरह बनना चाहती है बासरा
गीता की कसम.. भज्जी की तरह बनना चाहती है बासरा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications