For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 विश्व कप 2022 में इयोन मोर्गन खेलेंगे या नहीं, सामने आई जानकारी

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के फाइनल में पहुंचने से चूक गया। इंग्लैंड को सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड हालांकि खिताब जीतने का प्रबल दावेदार था, लेकिन कीवी खेमे ने 2019 वनडे विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला लिया। 2019 विश्व कप में इयोन मोर्गन की कप्तानी में न्यूजीलैंड खिताब जीतने से चूक गया था। मोर्गन भले टी20 विश्व कप में चूक गए, लेकिन उन्होंने अगले विश्व कप में वापसी की उम्मीद रखी है। T20 विश्व कप 2022 में इयोन मोर्गन खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर उन्होंने खुद जानकारी दी।

इयोन मोर्गन अगला टी20 विश्व कप 2022 में खेलना चाहते हैं। मोर्गन खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान मोर्गन ने T20I कप्तान के रूप में सबसे अधिक मैच जीते हैं। उन्होंने टी20 विश्व कप में ही एमएस धोनी और असगर अफगान को पीछे छोड़ते हुए 43 जीत के साथ सबसे सफल टी20आई कप्तान बनने का गाैरव हासिल किया।

यह भी पढ़ें- 'वो 8 या 9 महीने में एक खास पारी खेलता है', कीवी बल्लेबाज के मुरीद हुए गावस्कर

उन्होंने 2016 में पिछले टी20 विश्व कप में भी इंग्लैंड को फाइनल में पहुंचाया था। टूर्नामेंट के इस संस्करण में इंग्लैंड अच्छी फाॅर्म में था, क्योंकि वे सुपर 12 ग्रुप 1 में 5 मैचों में 4 मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचे थे, लेकिन वे न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हो गए। डेरिल मिशेल द्वारा नाबाद 72 रनों की पारी से कीवी टीम ने 167 रनों का पीछा करते हुए एक ओवर शेष रहते मैच जीत लिया और इस तरह, इंग्लैंड की टूर्नामेंट जीतने की उम्मीदों को समाप्त कर दिया।

मैच के बाद मोर्गन से पूछा गया कि क्या वह आगे भी टीम की कप्तानी करना जारी रखना चाहेंगे? इसपर मॉर्गन ने कहा "मुझे पूरी उम्मीद है। मैं अभी भी टीम के लिए अच्छा काम कर रहा हूं। मुझे इस समय क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है। खिलाड़ी बिल्कुल सब कुछ देते हैं और हमेशा बेहतर होने की तलाश में रहते हैं। वे मैदान पर और बाहर दोनों जगह बदलाव में सबसे आगे हैं। मुझे उनका कप्तान होने पर अविश्वसनीय रूप से गर्व है।"

Story first published: Thursday, November 11, 2021, 16:53 [IST]
Other articles published on Nov 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+