For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल होंगे एलेक्स हेल्स? इयोन मोर्गन ने दिया जवाब

नई दिल्लीः इंग्लैंड के T20 कप्तान इयोन मोर्गन का कहना है कि बल्लेबाज एलेक्स हेल्स की टीम में वापसी की उम्मीद काफी कम है। एलेक्स हेल्स एक आक्रामक बल्लेबाज है जो सफेद गेंद क्रिकेट में माहिर माने जाते हैं और उनको 2019 में ड्रग इस्तेमाल के कारण टीम से बाहर कर दिया गया था।

मोर्गन का कहना है कि आने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए एलेक्स हेल्स के खेलने के चांस इतनी अच्छे नहीं है क्योंकि टीम के शुरुआती टॉप तीन बल्लेबाज काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत के साथ इंग्लैंड को 12 मार्च से T20 सीरीज खेलनी है। मोर्गन ने एलेक्स हेल्स की वापसी पर बात करते हुए कहा- वह हमारी टीम में नहीं है और टीम में वापस आना बहुत मुश्किल है। वह एक शानदार खिलाड़ी हैं इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन क्या वे वर्ल्ड कप में आ पाएंगे? तो यह बात केवल समय ही बता सकता है। लेकिन समय बेहतरीन मर्रम भी होता है।"

एलेक्स हेल्स ने हाल ही में कुछ अच्छी खबरें सुनी थी जब इंग्लैंड के नेशनल सिलेक्टर ईडी स्मिथ ने सुझाव दिया था कि इस बल्लेबाज को नेशनल टीम के साथ ट्रेनिंग करने के लिए इस गर्मियों में बुलाया जा सकता है। एलेक्स हेल्स ने इंग्लैंड के लिए मार्च 2019 में खेला था और उन्होंने हाल के समय में T20 लीग में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने बिग बैश लीग में भी 31 के औसत के साथ बल्लेबाजी की है जो कि मौजूदा इंग्लैंड टीम के किसी भी बल्लेबाज से ज्यादा है।

एलेक्स हेल्स को प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के चलते 2019 में दो बार टेस्ट में फेल किया गया था। इयोन मोरगन का कहना है की एलेक्स हेल्स ने टीम वैल्यू की बेकद्री की है। एक और खिलाड़ी है जिन्होंने एलेक्स हेल्स से भी अधिक समय बाद इंग्लैंड की T20 टीम में वापसी की है और वे भारत के खिलाफ सीरीज में टीम में शामिल है और वह खिलाड़ी है- लिविंगस्टोन। 27 साल का यह युवा इंग्लैंड के लिए 2017 से नहीं खेला है लेकिन अब उम्मीद है भारत के खिलाफ उनको मौका मिलेगा।

Story first published: Thursday, March 11, 2021, 15:34 [IST]
Other articles published on Mar 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+