For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मालिक से लेकर युवा खिलाड़ियों तक- मार्गन ने इसे बताया IPL की बेहतरीन टीम

नई दिल्ली: इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन पिछले साल दिसंबर में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 की नीलामी में काफी मांग पर थे। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने अंततः 5.25 करोड़ रुपये की शानदार राशि के बदले उनकी सेवाएं प्राप्त की।

कोरोनावायरस के चलते आईपीएल स्थगित है और मॉर्गन ने खुद आईपीएल को मिस करने की बात कबूल की है, जहां उन्हें कप्तान दिनेश कार्तिक और नए नियुक्त कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना था।

KKR के लिए उत्साहित इयोन मार्गन-

KKR के लिए उत्साहित इयोन मार्गन-

मोर्गन 2011 से 2013 तक केकेआर टीम के साथ थे। उन्होंनें गंभीर की कमान में खिताब भी जीता है। ऐसे में कोई आश्चर्य नहीं कि वह केकेआर में फिर से खेलने के लिए उत्साहित हैं और उन्होंने केकेआर को आईपीएल की तीन सबसे सफल टीमों में से एक करार दिया है।

5 मौके जब इन दिग्गज क्रिकेटरों ने अपनी ही शादी में कर दिया विवाद

"मैं बेहद उत्साहित था, विशेष रूप से कोलकाता वापस के लिए। मेरे तीन सीजन थे जिन्हें मैंने पहले अच्छी तरह से एन्जॉय किया। वे सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक हैं, मालिकों से लेकर युवा खिलाड़ियों तक सब कुछ शानदार हैं।

IPL की सबसे बेहतरीन टीमों में लिया KKR का नाम-

IPL की सबसे बेहतरीन टीमों में लिया KKR का नाम-

"मुझे योजना पसंद है, और जब आप शुरू से ही पूरे आईपीएल को देखते हैं, तो वे तीन टीमों में से एक हैं जिन्हें सबसे अधिक सफलता मिली है और यह देखना आसान है कि उनको ये क्यों मिली, "इयोन मोर्गन ने केकेआर की आधिकारिक वेबसाइट से कहा।

उन दिनों को याद करते हुए जब केकेआर ने पहली बार आईपीएल जीता, 33-वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि वह कोलकाता में दृश्यों को देख स्तब्ध थे। वह अभी भी प्रशंसकों के चेहरे और जाम ईडन गार्डन्स पर खुशी को नहीं भूल पाए हैं, जिसने विजेता टीम का स्वागत किया।

'खिताब जीतने के बाद का नजारा था हैरान करने वाला'

'खिताब जीतने के बाद का नजारा था हैरान करने वाला'

"2012 एक बहुत ही अव्यवस्थित मौसम था, और एक टीम में होने के नाते आप इसे (आईपीएल) पहली बार जीतते हैं, आप उस प्रतिक्रिया को देखते हैं जब हम शहर (कोलकाता) लौटे थे। मैं सचमुच कुछ घंटों के लिए लौट आया और फिर बाहर निकल गया लेकिन लोगों ने सड़कों को घेर लिया।

मुझे याद है कि ईडन गार्डन पूरा भरा हुआ था, लड़कों की सभी तस्वीरें दिमाग में अभी भी घूम रही हैं। लोग अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए आए थे उनके चेहरे पर एकदम असली खुशी थी, "मॉर्गन ने कहा।

Story first published: Sunday, April 12, 2020, 14:32 [IST]
Other articles published on Apr 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+