इयोन मोर्गन ने पूरी की एक अफगानी परिवार की इच्छा, राशिद ने ट्वीट कर कही बड़ी बात
नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान इयोन मोर्गन अपने शांत स्वभाव के लिए माने जाते हैं। उनकी कप्तानी में इस बार इंग्लैंड पहली बार आईसीसी विश्व कप का खिताब जीतने में कामयाब हुआ है। मोर्गन अभी छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने फैंस के साथ फोटो शेयर की है जिसकी तारीफ किए बिना अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान भी नहीं रह सके।
मोर्गन ने एक अफगानी परिवार के साथ फोटो शेयर की। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''जब वह सोमवार को रात खाना खाकर लौट रहे थे तो एक अफगान परिवार ने उनसे साथ में खेलने को कहा जिसे वह मना नहीं कर सके।'' ट्विटर पर शेयर की गई तस्वीर में 32 वर्षीय मोर्गन को अफगान परिवार के साथ मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। मोर्गन के इसी ट्वीट को रीट्वीट करते हुए राशिद खान ने उन्हें 'लीजेंड' कहा।
Legend 🙌🏻🙌🏻🙌🏻
— Rashid Khan (@rashidkhan_19) July 22, 2019
बता दें कि अफदगानिस्तान टीम विश्व कप में 9 मैचों में एक भी मैच नहीं जीत सकी, लेकिन उन्होंने कुछ मैचों में जरूर बड़ी टीमों को चुनाैतियां दीं। वहीं मॉर्गन इंग्लैंड को विश्व कप जीताने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। हालांकि उनकी जीत विवादास्पद रही। मैच का फैसला ज्यादा बाउंड्री लगाने के आधार पर किया गया। मैच टाई होने के बाद सुपरओवर भी टाई हुआ, लेकिन आईसीसी नियम के तहत इंग्लैंड को ज्यादा बाउंड्री लगाने के आधार पर विजयी घोषित कर दिया हया था।
भारत और विश्व के दूसरे पूर्व क्रिकेटरों ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के इंग्लैंड को विजेता घोषित करने के तरीके की आलोचना की थी। यहां तक कि मॉर्गन ने भी स्वीकार किया था कि ऐसा होना उचित नहीं था। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्होंने अपने विपक्षी कप्तान केन विलियमसन से बात की थी, लेकिन दोनों तर्कसंगत स्पष्टीकरण नहीं दे सके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
