For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत को हराकर इंग्लैंड ने पाकिस्तान से लिया 2 साल पुराना बदला, मोर्गन ने किया खुलासा

नई दिल्ली। इंग्लैंड ने रविवार को आईसीसी विश्व कप 2019 के 38वें मैच में भारत को हराकर सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें बढ़ा ली हैं। उनके लिए यह मै करो या मरो जैसा था। ऐसे में इंग्लैंड टीम ने इसे जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पहले बल्लेबाजों ने काम निभाया फिर गेंदबाजों ने अपनी भूमिका निभाकर टीम को जीत दिलाई। इस मैच पर पाकिस्तान की भी नजरें थीं वो इसलिए क्योंकि इंग्लैंड हारता तो उनके सेमीफाइनल में जाने का रास्ता आसान हो जाता। लेकिन भारत को हराने के बाद इयोन मोर्गन ने बयान से साबित कर दिया कि उन्होंने पाकिस्तान से 2 साल का पुराना बदला लेने के लिए जीत हासिल की।

2 साल पहले मिली हार से लिया सबक

2 साल पहले मिली हार से लिया सबक

मोर्गन से पूछा गया कि क्या यह मैच आपके लिए अबतक का सबसे महत्वपूर्ण मैच साबित हुआ? तो इसपर मोर्गन ने कहा कि यह उनके करियर का सबसे अहम मैच नहीं है। उन्होंने कहा, "नहीं, मैं ऐसा नहीं सोचता। अभी तक जो मेरे लिए सबसे अहम मैच रहा है वो है चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 का सेमीफाइनल। वो काफी अहम था। अगर हमने वहां से नहीं सीखा होता और आगे नहीं बढ़े होते तो यह काफी चुनौतीपूर्ण होता। मैं शायद अभी तक कप्तान भी नहीं रहता।" गाैर हो कि साल 2017 की चैंपियंस ट्राॅफी के सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। उस सयम भी टीम के कप्तान मोर्गन ही थे, जिनकी खूब आलोचना हुई थी। उस मैच में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 211 रनों पर ढेर करते हुए 8 विकेट से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी जहां फिर भारत को हराकर खिताब जीता था।

यहां बदला मैच

यहां बदला मैच

इसके अलावा मोर्गन ने यह भी बताया कि मैच कहां बदला। उन्होंने कहा कि 10 से 20 ओवर के बीच के खेले ने मैच बदल दिया था। मुझे लगता है कि हमने 10-11 ओवरों में तकरीबन 90 रन बनाए। यह साफ तौर पर पता चल रहा था कि तब तेज गेंदबाजी हो रही थी तब गेंद बल्ले पर नहीं आ रही थी। थोड़ी बहुत तेजी थी और हमें कटर्स परेशान कर रही थीं। इसलिए जॉनी और जेसन कई जगह विकेट को फ्लैट साबित करने में लगे थे और इस दौरान उन्होंने ऐसा किया भी। वो हमारे लिए शानदार दौर रहा और हमें एक बेहतरीन शुरुआत मिली।

VIDEO : क्या नंबर-4 पर पंत को देखकर हुआ था आश्चर्य, देखिए रोहित ने क्या दिया जवाब

इंग्लैंड-पाकिस्तान में जारी है टक्कर

इंग्लैंड-पाकिस्तान में जारी है टक्कर

बता दें कि सेमीफाइनल में चाैथी टीम के रूप में जगह बनाने के लिए इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच टक्कर जारी है। भारत, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड पहुंच चुकी हैं। इंग्लैंड के 8 मैंचों में 10 तो पाकिस्तान के 8 मैचों में 9 अंक हैं। इंग्लैंड अगर 3 जुलाई को अपने लीग के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को हरा देता है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा, लेकिन हारा तो फिर पाकिस्तान 6 जुलाई को बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में जा सकता है।

Story first published: Monday, July 1, 2019, 17:54 [IST]
Other articles published on Jul 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+