For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : जब श्रीलंका से मिली हार के बाद एक सवाल पर भड़क गए मॉर्गन

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप 2019 की मेजबानी कर रही इंग्लैंड की टीम को 27वें मैच में श्रीलंका के हाथों 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के साथ यह भी साबित हो गया कि बड़े स्कोर करने वाली इंग्लैंड टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए डगमगा जाती है। हालांकि उनकी टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को जरूर परेशान किया। उन्होंने 52 रन देकर 3 विकेट झटके। मैच के बाद जब प्रेस कांफ्रेस के दाैरान कप्तान इयोन मोर्गन से आर्डर से जुड़ा सवाल पूछा गया तो वह भड़क गए।

पत्रकार ने पूछा किया क्या आप मानते हैं कि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इस टूर्नामेंट में टीम के लिए सरप्राइज पिक हैं। इसका जवाब देते हुए मोर्गन ने पहले कुछ समय लेते हुए कहा, 'सरप्राइज पिक...श्री लंका को लगभग दस नए सदस्य या कुछ और मिले। वे नहीं, श्रीलंका ने कुछ लोगों को चुना है जिनके खिलाफ मैं कभी खेला नहीं। पिछले 10 सालों से मैं खेल रहा है। मेरे अनुसार मेरे लिए यह सरप्राइज है।'' मोर्गन ने आगे कहा कि स्वाभाविक रूप से हमारी टीम अगले मैच में मजबूती के साथ वापसी करेगी। यह एक लम्बा टूर्नामेंट हैं और हर मैच हमारे लिए यह चुनौतियां लेकर आ रहा हैं। हमारा अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ हैं और यह एक ऐसा मैच होने वाला हैं, जिसको आप पहले से टूर्नामेंट के कार्यक्रम में मार्क करके रखते हों।

टीम को दिलाई जीत श्रीलंका को जीत दिलाने में मलिंगा की ही अहम भूमिका रही जिन्होंने 10 ओवर में 43 रन देकर 4 विकेट झटके। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एंजेलो मैथ्यूज की नाबाद 85 रनों की पारी की मदद से 232 रन बनाए। लग रहा था कि इंग्लैंड आसानी से जीत जाएगा लेकिन श्रीलंकाई गेंदबाजों ने कमबैकर करते हुए इंग्लैंड को 47 ओवर में 212 रनों पर ही ढेर कर मैच अपने नाम कर लिया।

Story first published: Saturday, June 22, 2019, 15:12 [IST]
Other articles published on Jun 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+