Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन और कोहली में काैन है महान, शेन वाॅर्न ने दी अपनी राय

नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कई रिकाॅर्ड्स अपने नाम किए। रिकाॅर्ड्स भी ऐसे जहां तक पहुंचने के लिए कईयों का महज एक सपना बनकर ही रह जाता है। वहीं आज से 10 साल पहले सचिन तेंदुलकर का डंका बजता था, जिसके चलते उन्हें अब क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। सचिन और कोहली में काैन महान है, इसपर यह कोई अपनी-अपनी राय रखता है। लेकिन आस्ट्रेलिया के पूर्व महान स्पिनर शेन वाॅर्न ने ना कोहली को महान माना ना सचिन को।

दरअसल, वाॅर्न की नजरों में ये दोनों खिलाड़ी महान हैं। शायद इसीलिए उन्होंने कहा कि वह इन्हें गेंदबाजी करना भी नहीं चाहते। वाॅर्न ने कहा कि कोहली और सचिन पूरी तरह से दो अलग-अलग खिलाड़ी हैं, लेकिन वे महान हैं। मैं उन्हें गेंदबाजी नहीं करना चाहूंगा। मेरे लिए दोनों बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं, मैं किसी एक को नहीं चुन सकता। उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि डॉन ब्रैडमैन सबसे अच्छे बल्लेबाज थे। इस पर सर्वसम्मति है। इसके बाहर, मेरे लिए विवियन रिचर्ड्स सबसे अच्छा खिलाड़ी थे जिन्हें मैंने अब तक देखा। मैं किसी और को गेंदबाजी करना पसंद करूंगा।' उन्होंने कहा, 'मेरे लिए सबसे अच्छे वनडे बल्लेबाज विवियन और विराट होंगे। विराट का रिकॉर्ड तो पागलपन भरा है, बताता है कि वह कितने अच्छे हैं।

ये तीन गेंदबाज हैं फेवरेट
इसके अलावा वाॅर्न ने ये भी बताया कि काैन से तीन गेंदबाज उनके फेवरेट हैं। खास बात यह है कि इसमें एक भारतीय भी है जो कुलदीप यादव हैं। वाॅर्न ने कहा कि जिन्हें देखना मैं पसंद करता हूं वो राशिद खान, यासिर शाह और कुलदीप यादव हैं। इस समय ये तीनों सर्वश्रेष्ठ हैं और मैं इन तीनों को देखने का लुत्फ उठाता हूं। बता दें कि कुलदीप माैजूदा समय में टीम के अहम गेंदबाज हैं। विश्व कप में खेलना उनका तय है।

Story first published: Friday, March 15, 2019, 19:45 [IST]
Other articles published on Mar 15, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+