फ्लिंटॉफ ने कोहली पर ली चुटकी, बिग बी बोले जड़ से उखाड़ देंगे
मोहाली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिस तरह से टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे विराट कोहली की जमकर तारीफ हो रही है वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने उनपर चुटकी ली है लेकिन अमिताभ बच्चन ने उनके ट्वीट का जबरदस्त जवाब दिया है।
धोनी की रणनीति टीम इंडिया को करा सकती है विश्वकप से बाहर
फ्लिंटॉफ ने ट्वीट करके लिखा जिस तरह से कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे हैं उसे देखते हुए वह जो रूट की तरह बन सकते हैं। हालांकि अभी नहीं कहा जा सकता है कि कौन इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा। वहीं फ्लिंटॉफ के इस ट्वीट का जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि रूट कौन है? जड़ से उखाड़ देंगे रूट को।
#IND VS Aus: जीत के बाद विराट हुए इमोशनल, जानिए क्यों?
@flintoff11 @imVkohli @root66 @englandcricket Root who ? जड़ से उखाड़ देंगे Root ko ..!!!
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 27, 2016
अमिताभ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के हीरो रहे विराट कोहली की जमकर तारीफ की। अमिताभ ने ट्वीट करके कहा कि आप काफी समय से जीनियस हैं। आज रात के इस जबरदस्त खेल के लिए शुक्रिया आपकी वजह से ही ऐसे मौके हमारे पास आते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
