For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बेन कटिंग ने खरीदा आलीशान बंगला, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर बेन कटिंग और एरिन हॉलैंड लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। वे इस साल शादी करने वाले थे लेकिन COVID-19 महामारी ने उनकी योजनाओं को बाधित कर दिया। हालांकि, इस कपल ने सिडनी के कोगी में दो बेडरूम वाला आलीशान बंगला खरीदा है, जिसकी कीमत 1.2 मिलियन (लगभग 8.9 करोड़) है। कटिंग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 4 T20I और 7 ODI खेले हैं और पिछले कुछ वर्षों में एक T20 फ्रीलांसर रहे हैं।

नए घर को खरीद एरिन है खुश

नए घर को खरीद एरिन है खुश

वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पिछले कुछ सत्रों में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी खेले। दूसरी ओर एरिन टीवी होस्ट होने के साथ-साथ ब्यूटी क्वीन, सिंगर, मॉडल, डांसर भी हैं। एरिन हॉलैंड ने आईपीएल 2018 में एंकरिंग भी की थी। एरिन हॉलैंड साल 2013 में मिस वर्ल्ड ऑस्ट्रेलिया का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। नए बंगले को अपनाने पर एरिन हॉलैंड ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने डेली टेलीग्राफ से बात करते हुए उन्होंने कहा, "हम हमेशा इस साल सिडनी बाजार में प्रवेश करना चाह रहे थे और COVID के दौरान निवेश करके खुश है।''

पिछले साल ब्रिसबेन में अपना घर बेच दिया था

पिछले साल ब्रिसबेन में अपना घर बेच दिया था

नए शानदार घर में बेन कटिंग और एरिन हॉलैंड का निवेश तब आया जब उन्होंने पिछले साल ब्रिसबेन के तोप हिल में अपने घर को 1.6 मिलियन डॉलर में बेच दिया। क्रिकेटर ने तीन साल पहले 530,000 डॉलर में जमीन का एक ब्लॉक भी खरीदा था और एक सुंदर चार बेडरूम वाला हम्पटन-स्टाइल का घर बनाया था।

बेन कटिंग और एरिन हॉलैंड का नया घर

बेन कटिंग और एरिन हॉलैंड का नया घर

नया घर, कोओगी समुद्र तट से थोड़ी दूरी पर स्थित है, जो इस कपल के लिए एक खुशहाल जगह है। जहां तक ​​उनकी शादी की योजना का सवाल है, बेन और एरिन को इस साल जून में शादी करनी थी। लेकिन उन्होंने इसे महामारी के कारण स्थगित कर दिया। पिछले महीने बेन ने कहा था, ''मैं नहीं चाहता था कि मैं उस बड़े उत्सव को मनाऊं जो मैं अपनी शादी के लिए पूरी जिंदगी की कल्पना करता हूं। जब तक महाैल ठीक नहीं हो जाता हम इंतजार करेंगे ताकि दोस्तों के साथ आनंद उठाते हुए हमारी शादी हो।''

Story first published: Saturday, July 25, 2020, 11:42 [IST]
Other articles published on Jul 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+