आई-लीग, फेड कप को आधिकारिक टूर्नामेंट बनाने का आग्रह
मोहन बागान के महासचिव अंजन मित्रा ने एआईएफएफ के महासचिव अल्बटरे कोलाको को लिखे पत्र में कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों तथा सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले आई-लीग क्लबों के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को कभी-कभी छुट्टियां हासिल करने में कठिनाई होती है।
उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और अंतरराज्यीय संतोष ट्राफी में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को ऐसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। समस्या केवल आई-लीग और फेडरेशन कप जैसी प्रतियोगिताओं के लिए होती है।
मित्रा ने अपने पत्र में आई-लीग और फेडरेशन कप को एआईएफएफ का आधिकारिक टूर्नामेंट घोषित करने का आग्रह किया है, जिससे केंद्र और राज्य सरकारों तथा सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को छुट्टी मिलने में समस्या न हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications