Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारतीय टीम और रवि शास्त्री को लेकर इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। रवि शास्त्री ने कुछ समय पहले ही बार बार ये बात दोहराई थी कि मौजूदा भारतीय टीम पिछले 15 साल में देश की सर्वश्रेष्ठ टीम है। शास्त्री ने खासकर ये बात विदेशी दौरा करने वाली भारतीय टीम के बारे में कही थी। भारत का अगला विदेशी दौरा ऑस्ट्रेलिया में है जो कि 21 नवंबर को तीन मैचों की टी20 सीरीज के साथ ही शुरू हो जाएगा। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तानों और बल्लेबाजों में शामिल स्टीव ने इस बारे में अपना बयान दिया है।

शास्त्री का यकीन अच्छा है लेकिन..

वॉ ने एक इंटरव्यू में कहा कि भारतीय टीम काफी बेहतर है और इसमें कोई शक नहीं कि जिन भारतीय टीमों के साथ मैं खेला हूं, उन टीमों से यह टीम बेहतर है। इसके बावजूद भी इस तरह के बयानों से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसे बातें बेवजह ही टीम पर दबाव बनाने का काम करती हैं। खासकर तब, जब आप हार जाते हैं तो मामला उलटा पड़ जाता है। उसके बाद आपको खुद को साबित करने के लिए अपने ऊपर काफी दबाव लेना पड़ता है जिससे स्वाभाविक खेल काफी प्रभावित होता है।

हालांकि वॉ ने कहा, "ये अच्छी बात है कि रवि शास्त्री को अपनी टीम पर पूरा भरोसा है। इसके बावजूद भी ऐसी बातें करने से बचा जा सकता है ताकि टीम पर अनावश्यक दबाव ना आए।"

अॉस्ट्रेलिया की गेंदबाजी किसी से कम नहीं

वहीं, ऑस्ट्रलिया टीम के बारे में बात करते हुए वॉ ने कहा कि भले ऑस्ट्रेलिया लगातार हार से जूझ रहा है फिर भी इस टीम को उसके घर में हराना आसान नहीं होगा। हमारा गेंदबाजी आक्रमण विश्वस्तरीय है। अगर हम बल्लेबाजी में पहली पारी में 350 रन बना लेते हैं, तो मुझे लगता है कि हमें हराना काफी मुश्किल होगा।

वैसे देखा जाए तो स्टीव वॉ की बात में इसलिए भी दम है क्योंकि अब तक कोई भी भारतीय टीम अॉस्ट्रेलिया को उसके घर में टेस्ट मैचों की सीरीज में नहीं हरा पाई है। भारत को वास्तव में एक शानदार प्रदर्शन करना होगा।

Story first published: Thursday, November 15, 2018, 15:29 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+