अगले साल आईपीएल में नहीं खेलेगा धुआंधार चौके-छक्के लगाने वाला यह खिलाड़ी
नई दिल्ली। आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से अच्छे-अच्छे गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले और बड़े से बड़े फंसे हुए मैच को निकालकर टीम को जीत दिलाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल के प्रशंसकों के लिए दिल तोड़ने वाली खबर है।
ग्लेन मैक्सवेल का कहना है कि वह अगले साल आईपीएल की टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वह इस दौरान इंग्लिश काउंटी क्रिकेट खेलेंगे।धाकड़ बल्लेबाजी करने वाले 30 वर्षीय आखिरी बार सिंतबर 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था।
मौजूदा भारत ऑस्ट्रेलिया सीरीज में इस खिलाड़ी को मौका नहीं दिया गया है।मैक्सवेल जो बर्न और जेम्स फॉक्नर के साथ काउंटी क्रिकेट खेलेंगे। मैक्सवेल का कहना है कि मेरे पास अभी भी ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेलने के लिए काफी कुछ बचा है। मैं फिर से टेस्ट टीम में जगह बनाना चाहता हूं।बता दें कि मैक्सवेल पिछली साल दिल्ली से आईपीएल खेल रहे थे लेकिन खराब प्रदर्शन के चलते टीम ने उन्हें रीलीज कर दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
