ट्वेंटी-20 विश्व कप : वेस्टइंडीज के 100 रन पूरे (लीड-3)
वेस्टइंडीज ने 14 ओवरों की समाप्ति पर एक विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं। कप्तान क्रिस गेल 65 रन और डरेन सैमी 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। गेल 49 गेंदों पर चार चौके और चार छक्के लगा चुके हैं।
टीम का पहला विकेट 80 रन के स्कोर पर शिवनारायण चंद्रपाल के रूप में गिरा। चंद्रपाल 29 गेंद पर 23 रन बनाकर नेहरा की गेंद पर आउट हुए। धौनी को कैच थमाने से पहले उन्होंने अपनी पारी में दो चौके लगाए।
पिच गीली होने के कारण मैच आधा घंटा विलंब से शुरू हुआ। टॉस से ठीक पहले अचानक आई बारिश ने पिच को गीला कर दिया था। इसके बावजूद मैच को 20-20 ओवरों का कराने का फैसला किया गया। बारबाडोस में बादलों का डेरा है, इस कारण मैच में आगे भी बारिश की संभावना जताई गई है।
दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला अहम है। दोनों टीमें सुपर-8 दौर में अपना-अपना पहला मैच हार चुकी हैं। भारत को सात मई को आस्ट्रेलिया के हाथों 49 रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।
दूसरी ओर मेजबान टीम को श्रीलंका ने इसी दिन 57 रनों से पराजित किया था। इस लिहाज से सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमों के लिए 'करो या मरो' की स्थिति है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications