टॉस से ठीक पहले अचानक हुई बारिश ने पिच को गीला कर दिया है। बारबाडोस में बादलों का डेरा है, इस कारण मैच में आगे भी बारिश की संभावना जताई गई है।
दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला अहम है। दोनों टीमें सुपर-8 दौर में अपना-अपना पहला मैच हार चुकी हैं। भारत को सात मई को आस्ट्रेलिया के हाथों 49 रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।
दूसरी ओर मेजबान टीम को श्रीलंका ने इसी दिन 57 रनों से पराजित किया था। इस लिहाज से सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमों के लिए 'करो या मरो' की स्थिति है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।