For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अब यूरोप में भी बजेगा क्रिकेट का डंका, पहली टी-20 लीग के नाम की मुंबई में हुई घोषणा

नई दिल्ली। दुनिया के विभिन्न खेलों में क्रिकेट की आज भी अपनी एक अलग पहचान है। संभवतः सभी खेलों में यह सबसे क्लासिक गेमों में एक है। इसका सबसे बड़ा कारण खेल का अलग तरह का कॉन्सेप्ट है। बाकी खेल जहां बेहद काफी समय में अपने नतीजे दे देते हैं तो वहीं क्रिकेट के सबसे छोटे संस्करण टी20 में भी लगभग साढ़े तीन घंटे का समय लग जाता है। इसके अलावा क्रिकेट शारीरिक तौर पर भी उतना डिमांडिंग खेल नहीं है जितने की अन्य गेम हैं। यहीं नहीं, क्रिकेट इंग्लैंड ने शुरू किया था और जहां-जहां उनके उपनिवेश थे वहां उन्होंने यह खेल आगे बढ़ाया।

यही कारण है आपको भारतीय उपमहाद्वीप, अफ्रीका के कुछ देशों, कैरेबियाई द्वीप के अलावा ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में भी क्रिकेट का विकास देखने को मिलता है। यूरोप जैसे विकसित देशों वाले महाद्वीप में यह खेल कभी प्राथमिक पसंद के तौर पर अपनी पहचान नहीं बना सका। लेकिन सूरते-हाल अब बदलने लगा है और आईसीसी की कोशिशों के चलते अब हम इस शानदार खेल को अमेरिका और यूरोपीय देशों में भी पनपता हुआ देख सकते हैं। हाल ही में आयरलैंड की टीम ने अपना पहला टेस्ट देहरादून में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।

आईपीएल की सभी अपडेट के लिए पढ़ते रहिए Mykhel Hindi

अब यूरोपीय क्रिकेट की ओर से एक और बड़ी खबर आ रही है। एशियाई टीमों में होने वाली प्रतिस्पर्धा की तर्ज पर यूरोप में भी कप शुरू होने जा रहा है। आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड में इस साल अगस्त में शुरू होने वाले पहले यूरोपीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए आधिकारिक नाम की घोषणा मुंबई में की गई। इस टूर्नामेंट को यूरो टी-20 स्लैम के नाम से जाना जाएगा। इसका आयोजन 30 अगस्त से 22 सितंबर के बीच किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के दौरान कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे।

Story first published: Thursday, March 21, 2019, 12:14 [IST]
Other articles published on Mar 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+