और जब चीफ जस्टिस ने कहा- 'मैं भी सुप्रीम कोर्ट की क्रिकेट टीम का कैप्टन'

By Rahul Sankrityayan

नई दिल्ली। लोढ़ा समिति और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तनातनी के बीच सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस तीरथ सिंह ठाकुर ने कहा कि 'मैं भी सुप्रीम कोर्ट की क्रिकेट टीम का कैप्टन हूं।'

न्यायधीश टीएस ठाकुर की ने यह टिप्पणी मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर पर की जब बीसीसीआई ने उनका बचाव किया।

पाक ने किया दावा- भारतीय टीवी चैनल ने चलाया एसपी का नकली इंटरव्यू

ये है मामला

बृहस्पतिवार (6 अक्टूबर) को सुनवाई के दौरान ठाकुर ने पूछा कि बीसीसीआई में कितने पदाधिकारी है? इस पर बीसीसीआई के वकील कपिल सिब्बल की ओर से जवाब मिला पांच।

फिर ठाकुर ने पूछा कि इनमें क्या सभी क्रिकेट के एक्सपर्ट हैं या फिर नेता भी है? इस पर सिब्बल ने कहा कि अध्यक्ष ने राज्य ( हिमाचल प्रदेश ) के लिए रणजी ट्रॉफी खेला है और वो सांसद भी हैं।

इस पर कोर्ट मित्र गोपाल सुब्रमण्यम ने कहा कि हम सभी ने क्रिकेट खेला है। जिसके बाद सिब्बल ने कहा कि वो (अनुराग) गंभीर खिलाड़ी थे।

इसके बाद ठाकुर ने कहा कि इसका अर्थ यह है कि जो भी फैसले लिए गए वो बतौर क्रिकेट एक्सपर्ट नहीं बल्कि निर्वाचित सदस्य के तौर पर लिए गए हैं।

मैं भी कप्तान हूं

इसके बाद ठाकुर ने चुटीले अंदाज में कहा कि यहां सब क्रिकेटर हैं। यहां तक कि मैं भी सुप्रीम कोर्ट की टीम का कप्तान हूं।

बोली भाजपा- हताशा में बयान दे रहे हैं राहुल, दलाली से इनका है पुराना नाता

बता दें कि लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों में कहा गया है कि उन क्रिकेटरों को चयन समिति का सदस्य बनाया जाए जिन्हें ज्यादा खेलने का अनुभव है।

इसके बाद बेंच ने ने बीसीसीआई से पूछा कि वो लोढा कमेटी की सिफारिशों को लागू करने के लिए तैयार हैं अथवा नहीं। कहा गया कि यदि बीसीसीआई सिफारिशों को लागू नहीं करेगा तो सुप्रीम कोर्ट आदेश जारी करता है।

Story first published: Friday, October 7, 2016, 5:36 [IST]
Other articles published on Oct 7, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+