For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब धोनी ने कहा था, 'मेरा एक पैर भी नहीं होगा, तो भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलूंगा'

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी, क्रिकेट की दुनिया का वो नाम है, जिनके बारे में जानने के लिए आज भी हर कोई शिद्दत से बेकरार रहता है। हाल ही में धोनी के फार्म पर दिए गए बयान की वजह से सोशल मीडिया पर आलोचना के केंद्र बने चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने एक रोचक खुलासा उनके बारे में किया है।

एक इवेंट के दौरान मीडिया से बात करते हुए प्रसाद ने धोनी की जमकर तारीफ की। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक प्रसाद ने इस दौरान एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया।

 ये बात एशिया कप की

ये बात एशिया कप की

प्रसाद ने कहा कि ये बात एशिया कप की है, जब इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच होने वाला था लेकिन इस मैच के ठीक पहले धोनी की कमर में, जिम में डंबल उठाने के कारण, खिंचाव आ गया था।

धोनी खेलेंगे या नहीं?

धोनी खेलेंगे या नहीं?

जिसके कारण उन्हें भीषण दर्द हो रहा था, वो ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे, ऐसे में उनका खेलना संदिग्ध हो गया था। धोनी की इस हालत को देखकर मैं बहुत परेशान हो गया था। मीडिया मुझसे सवाल कर रही थी कि पाकिस्तान के खिलाफ धोनी खेलेंगे या नहीं?

मेरा एक पैर नहीं भी होगा...

मेरा एक पैर नहीं भी होगा...

मुझे कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि तभी धोनी मेरे पास आकर बोले कि आप चिंता मत कीजिए, MSK भाई! मेरा एक पैर नहीं भी होगा, तो भी मैं पाकिस्तान के खिलाफ खेलूंगा।

खेल के प्रति सजग

खेल के प्रति सजग

एमएसके प्रसाद ने कहा कि उस दिन साफ हुआ कि धोनी खेल के प्रति कितने सजग हैं और अगले ही दिन मुझे वो स्वीमिंग पूल के पास दिखाई दिए, जहां वो चलने की कोशिश कर रहे थे और इसके बाद वो ठीक मैच के पहले मुझे दिखाई पड़े, जब वो मैदान पर उतरने के लिए पैड पहनकर बिल्कुल तैयार थे।

धोनी का विकल्प खोज सकते हैं

धोनी का विकल्प खोज सकते हैं

गौरतलब है कि हाल ही में धोनी के बारे में प्रसाद ने कहा था कि अगर उन्हें साल 2019 का विश्वकप खेलना है तो उन्हें रन बनाने ही होंगे वरना चयनसमिति उनके विकल्पों के बारे में सोच सकती हैं। जिसके बाद वो धोनी के फैंस के निशाने पर आ गए थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+