भले जीत गया RCB, लेकिन बुमराह ने जीता दिल, ऐसा था आखिरी 4 ओवर का रोमांच
स्पोर्ट्स डेस्क (राहुल) : राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल सीजन-14 का आगाज जीत के साथ किया है। वहीं मुंबई इंडियंस को एक बार फिर ओपनिंग मैच में हार का सामना करना पड़ा। साल 2013 से लेकर अभी तक मुंबई को ओपनिंग मैच में हार ही नसीब हुई है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टाॅस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। मुंबई ने 9 विकेट खोकर 160 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे आरसीबी ने एबी डिविलियर्स (48) की तूफानी पारी की मदद से 2 विकेट रहते जीत लिया। आरसीबी भले ही यह मैच जीत गया, लेकिन दर्शकों का दिल कहीं न कहीं जसप्रीत बुमराह ने भी जीता है।
आखिर कैसे जीता बुमराह ने दिल?
दरअसल, मुंबई ने जो लक्ष्य रखा था वो एक समय आरसीबी के सामने फीका पड़ गया था। खासकर जब ग्लेन मैक्सेवल खतरनाक बल्लेबाजी करते दिख रहे थे। आखिरी 24 गेंदों में 39 रन आरसीबी को चाहिए थे। क्रीज पर डेनियल क्रिस्टियन व एबी डिविलियर्स खड़े थे। मुंबई की हार आसान लग रही थी कि तभी बुमराह ने मैच में रोमांच पैदा करने की देरी नहीं दिखाई। बुमराह ने साबित किया कि आखिर क्यों उन्हें डेथ ओवरों का स्पेशलिस्ट बॉलर कहा जाता है। 17वां ओवर फेंकने आए बुमराह ने कुल 5 रन दिए और क्रिस्टियन का विकेट भी चटकाया। उनके इस ओवर ने मैच को अधिक रोमांचक बना दिया।
अब आरसीबी को 18 गेंदों में 34 रन चाहिए थे। लेकिन 18वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने 15 रन लुटा दिए। उनकी इस कुटाई ने बुमराह की मेहनत पर पानी फेरा। हालांकि फिर 19वां ओवर बुमराह फेंकने आए। बुमराह ने 12 रन देकर 1 विकेट लिया व मैच आखिरी ओवर तक खींचने का काम किया। आखिरी ओवर में आरसीबी को 7 रन चाहिए थे। वहीं मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने आखिरी ओवर मार्को जैमिसन को साैंपा। जैमिसन ने आखिरी गेंद तक मैच खींचा, लेकिन मुंबई को आखिरी गेंद पर 1 रन की जरूरत थी, जिसे हर्षल पटेल ने पूरा कर आरसीबी को रोमांचक जीत दिला दी।
बुमराह ने कोहली को आउट कर जगाई थी मुंबई की उम्मीद
'यार्कर किंग' बुमराह ने 4 ओवर में कुल 26 रन दिए, जिसमें 2 विकेट भी शामिल रहे। एक समय आरसीबी ने 12 ओवर में 95 रन बना लिए थे। आरसीबी आसानी के साथ जीत की बढ़ रहा था। बीच के ओवरों में विकेट लेने के लिए क्रुणाल पांड्या व राहुल चाहर विकेट लेने में असफल दिखे। जब आरसीबी पर लगाम नहीं लग रही थी तो रोहित ने उस समय 13वां ओवर बुमराह को साैंपा। बुमराह की पहली 2 गेंदों पर ग्लेन मैक्सवेल ने 3 रन लिए, लेकन तीसरी गेंद पर कोहली एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। बुमराह की याॅर्कर पढ़ने में कप्तान कोहली धोखा खा गए और 33 रन बनाकर पवेलियन लाैट गए। कोहली के आउट होने के बाद मुंबई टीम में वापसी करने की उम्मीद जगी। बुमराह ने इस ओवर में कुल 4 रन दिए थे।
बुमराह की प्रशंसा करना क्यों है जरूरी?
हार-जीत तय है, लेकिन मैच के दाैरान उन खिलाड़ियों का जिक्र करना अहम है जो खास प्रदर्शन करते हैं। मुंबई भले मैच हार गई, लेकिन बुमराह का प्रदर्शन काबिलेतारीफ रहा। अगर 18वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने 15 रन नहीं लुटाए होते तो शायद नतीजा कुछ और होता। खैर बुमराह की प्रशंसा करना जरूरी है, जिन्होंने आपीएल में अभी तक शानदार खेल दिखाया है। बुमराह पारी का आखिरी ओवर भी बिना दवाब के फेंकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications