For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सहवाग ने कहा- तेंदुलकर जैसे बन चुके हैं रोहित, कोहली भी नहीं करते ऐसी बल्लेबाजी

India vs Bangladesh: Virender Sehwag says, Even Virat can't do what Rohit Sharma can| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सात विकेट से हार के बाद बांग्लादेश टाइगर्स के खिलाफ मौजूदा तीन मैचों की टी-20 में वापसी करते हुए राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में गुरुवार को 8 विकेट से जीत दर्ज की। राजकोट में दूसरे T20I से पहले अचानक सभी को दिल्ली में विराट कोहली की याद सताने लगी। इसके दो कारण थे- एक तो रोहित शर्मा नहीं चले, दूसरे यह कि उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 का अपराजेय अभियान तोड़ दिया। लेकिन इन सभी सवालों के जवाब तब मिल गए जब रोहित ने राजकोट ने बतौर बल्लेबाज और कप्तान हिट-मैन शो का मुजायरा किया। उन्होंने बल्लेबाजी में 85 रनों की पारी खेली।

सहवाग से होती है रोहित की तुलना

सहवाग से होती है रोहित की तुलना

शर्मा 43 गेंदों में 85 रनों की अपनी तूफानी पारी के दौरान तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी उतना ही घातक थे, जैसे कि वह स्पिनरों के खिलाफ थे, छह चौके और इतने ही छक्के (उनमें से तीन मोसादेक हुसैन के एक ओवर में आए)। यह रोहित का 100वां T20I था और जिस तरह से उन्होंने छक्के लगाए, उसी तरह से बल्लेबाजी कभी भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग किया करते थे।

'कोहली भी नहीं कर रोहित जैसी बल्लेबाजी'

'कोहली भी नहीं कर रोहित जैसी बल्लेबाजी'

इसी बीच सहवाग रोहित के मुरीद हो चुके हैं और उन्होंने कहा कि रोहित वो काम कर सकते हैं जो विराट कोहली भी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, 'एक ही ओवर में 3-4 छक्के मारना या 45 गेंदों में 80-90 रन बनाना एक कला है, जिसे मैंने कोहली को रोहित की तरह नियमित रूप से करते हुए नहीं देखा। सहवाग ने आगे कहा कि रोहित उस तरह के खिलाड़ी बन गए हैं जैसे कभी तेंदुलकर हुआ करते थे। उन्होंने आगे कहा कि कुछ चीजें जो वह (रोहित) कर सकते हैं, वर्तमान समय में कोई और नहीं कर सकता है। '' सहवाग ने यह बात क्रिकबज लाइव में कही।

15 नवंबर के बाद पृथ्वी शॉ होंगे 'आजाद,' जानिए किस टूर्नामेंट से हो सकती है मैदान वापसी

'सचिन तेंदुलकर जैसे बन गए हैं रोहित'

'सचिन तेंदुलकर जैसे बन गए हैं रोहित'

इसी बीच सहवाग ने अपने अंदाज में सचिन से जुड़ा एक किस्सा याद करते हुए कहा- "सचिन दूसरों को बताते थे कि अगर मैं मैदान पर कुछ कर सकता हूं, तो तुम क्यों नहीं कर सकते? लेकिन उन्होंने कभी यह नहीं समझा कि भगवान केवल एक ही होता है और जिस तरह की चीजें वो कर सकता हैं, वैसा कोई और नहीं कर सकता है। '' बता दें कि रोहित एक छोर पर बल्ले से आतिशबाजियां चला रहा थे, तब शिखर धवन दूसरे छोर पर संघर्ष कर रहे थे। सहवाग के मुताबिक, जब से शिखर धवन को टेस्ट टीम से बाहर किया गया है, तब से उनका स्ट्राइक-रेट नीचे चला गया है और टी -20 में ये खिलाड़ी दबाव में बल्लेबाजी कर रहा है।

Story first published: Saturday, November 9, 2019, 11:29 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+