For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'खेलने का तरीका हर किसी का अलग है', रहाणे ने दिया कोहली को जवाब

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारत को वेलिंगटन में हुए पहले टेस्ट में 10 विकेट से मात देकर 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। अब भारत को सीरीज बचाने का चैलेंज मिल चुका है। हार के बाद कप्तान विराट कोहली ने स्वीकार किया कि खिलाड़ियों ने हर विभाग में खराब प्रदर्शन किया। खासकर उन्होंने चेतेश्वर पुजारा को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि वे धीमी बल्लेबाजी करके विरोधी गेंदबाजों को हावी होने का माैका देते हैं। उन्होंने पुजारा को डिफेंस करने की बजाय तेज खेलने की सलाह दी। लेकिन पुजारा का बचाव करने के लिए उप-कप्तान अजिंक्या रहाणे आए। उन्होंने दूसरे टेस्ट से पहले बातों ही बातों में कोहली को जवाब दिया कि हर किसी के खेलने का तरीका अलग है।

पुजारा का किया बचाव

पुजारा का किया बचाव

रहाणे ने पुजारा का साथ देते हुए कहा, ''मुझे लगा कि न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट में बहुत अच्छी गेंदबाजी की है। पुजारा मेरे हिसाब से नहीं फंसता है। वह रन बनाने की कोशिश कर रहे थे। उनके सभी गेंदबाजों ने कोई भी ढीली गेंदबाजी नहीं की। ऐसा हो सकता है, कोई भी बल्लेबाज इस चरण से गुजर सकता है। हर किसी के खेलने का तरीका पूरी तरह से अलग है। एक टीम के रूप में, हमें यह पता लगाना होगा कि हम वास्तव में बीच में कैसे खेलते हैं।"

अच्छा है पहले टेस्ट के बारे ना सोचें

अच्छा है पहले टेस्ट के बारे ना सोचें

अजिंक्य रहाणे ने यह भी बताया कि वेलिंगटन में स्थितियां बहुत ज्यादा नहीं बदली हैं। उन्होंने कहा कि हनुमा विहारी ने उन्हें बताया कि पहले टेस्ट के लिए ट्रैक काफी बेहतर था। पांच नंबर का बल्लेबाज पहले टेस्ट के बारे में बहुतप ज्यादा नहीं सोचना चाहता। रहाणे ने कहा, ''वेलिंगटन में जो कुछ भी मिला, हमने वही हासिल किया। इंडिया ए ने यहां खेला। हनुमा ने हमें बताया कि यह विकेट बहुत अच्छा है, इस विकेट पर अच्छी गति और उछाल है। महत्वपूर्ण बात यह होगी कि आप खुद पर भरोसा रखें और पहले टेस्ट मैच के बारे में न सोचें।'' रहाणे ने आगे बताया कि उन्होंने अभी तक रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के बीच किसी एक को चुनने के बारे में निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने यह कहकर निष्कर्ष निकाला कि उन्हें शमी और बुमराह की ज्यादा चिंता नहीं है। वह चाहते हैं कि अगर टीम पहले बल्लेबाजी करे तो टीम एक सकारात्मक इरादे के साथ खेले।

पुजारा ने खेली थी धीमी पारी

पुजारा ने खेली थी धीमी पारी

बता दें कि पुजारा ने बेहद धीमी बल्लेबाजी की थी। पुजारा ने पहली पारी में 42 गेंदों में 11 रन बनाए थे तो दूसरी पारी में 81 गेंदें खेलकर 11 रन बनाए थे। पुजारा ने बीच में 28 गेंद तक एक भी रन नहीं बनाया और ऐसे में दूसरे छोर पर खड़े मयंक अग्रवाल को ढीले शॉट खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। पुजारा के अलावा हनुमा विहारी ने भी दूसरी पारी में 79 गेंदें खेलीं और 15 रन बनाए।

Story first published: Thursday, February 27, 2020, 14:27 [IST]
Other articles published on Feb 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+