नई दिल्ली। बर्मिंघम में बल्लेबाजी के दौरान 200 रन बनाने के बाद विराट कोहली टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर आ गए। कोहली ने स्टीव स्मिथ से ये स्थान छीन लिया।ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्मिथ के हमवतन पूर्व महान क्रिकेटर स्टीव वॉ ने कोहली की तारीफों के पुल बांधें हैं। स्टीव वॉ ने कोहली की बल्लेबाजी की तकनीक की तारीफ करते हुए कहा कि, कोहली बल्लेाजी की तकनीक के हिसाब से वर्तमान खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं।
ब्रायन लारा और रिचर्ड्स से तुलना:
विराट की तारीफ करते हुए स्टीव वॉ ने कहा कि कोहली ने महान बल्लेबाज बनने के सभी गुण दिखाए हैं। उनके मुताबिक, 'कोहली पास कहीं भी अच्छा प्रदर्शन करने वाला खेल है, मुझे लगता है कि विश्व क्रिकेट में उसकी तकनीक सर्वश्रेष्ठ है।'उन्होंने कहा, 'उसकी और एबी डिविलियर्स की तकनीक सर्वश्रेष्ठ है और एबी डिविलियर्स टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल रहा इसलिए कोहली सबसे आगे है।'
वॉ ने कहा कि कोहली बड़े मौकों पर उभरकर सामने आता है जैसे ब्रायन लारा , तेंदुलकर , रिचर्ड्स और जावेदाद मियांदाद बड़े मौके पसंद करते थे।
बता दें कि हाल में विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में 149 और 51 रनों की पारी खेली थी।यह पहला मौका नहीं है जब विराट कोहली की तारीफ स्टीव वॉ ने की है इससे पहले भी वह कोहली कोदुनिया का स्टार खिलाड़ी बता चुके हैं जो दुनिया के सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगा।