सभी से एक जैसा व्‍यवहार किया: वेंगसरकर

By Staff
मुंबई, 28 सितम्बर: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति की कमान पूर्व कप्‍तान क्रिष्‍णमाचारी श्रीकांत को सौंपे जाने के बाद चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष दिलीप वेंगसरकर ने कहा है कि उन्‍होंने अपने कार्यकाल में सभी से एक जैसा व्‍यवहार किया।

मीडिया से वार्ता में वेंगसरकर ने कहा कि उन्होंने अपनी सभी जिम्‍मेदारियां पूरी लगन और समर्पण के साथ निभाईं। उन्‍होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर उनका किसी से विवाद नहीं था। उन्‍होंने कहा कि उनके कार्यकाल पर कोई सवाल नहीं उठ सकता है। उन्‍होंने कहा कि कार्यकाल के दौरान सहयोगियों वेंकटपति राजू, संजय जगदाले, भूपेंदर सिंह और रंजीब विस्वाल का पूरा सहयोग और समर्थन मिला।

वेंगसरकर ने कहा कि उन्‍होंने जो भी निर्णय लिये, उनके नतीजे अब सामने आ रहे हैं। पहले की तुलना में भारतीय क्रिकेट टीम में काफी बदलाव आया है। टीम अप पहले से ज्‍यादा मजबूत है।

Story first published: Sunday, September 28, 2008, 15:04 [IST]
Other articles published on Sep 28, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+