भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता ने बताया धोनी-कोहली-रोहित की कप्तानी में अंतर
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच विवाद का नाता काफी पुराना है, दौर कोई भी रहा हो खिलाड़ियों और अधिकारियों के बीच टकराव की खबरें अक्सर सामने आती रही हैं। हालांकि पिछले एक दशक में बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच टकराव की खबरें नहीं आई बल्कि उसकी जगह चयनकर्ताओं और खिलाड़ियों के बीच बात न होने और अन्य तरह के विवाद सामने आते रहे। इस दौरान जो नाम सबसे ज्यादा चर्चित रहा वो था भारतीय टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद का, जिनके टीम के चयन और खिलाड़ियों को अंदर-बाहर करने के तरीके पर अक्सर सवाल उठते रहे।
और पढ़ें: 'पीसीबी को रोहित शर्मा से सीखना चाहिये', इमाम उल हक ने बताया पाकिस्तान टीम के फेल होने का कारण
फिलहाल एमएसके प्रसाद का कार्यकाल खत्म हो चुका है और अब वह रिटायरमेंट का लुत्फ उठा रहे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान एमएसके ने एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी में टीमों का चयन किया। अब रिटायरमेंट के बाद पूर्व चयनकर्ता ने इन तीनों ही खिलाड़ियों की कप्तानी में अंतर को लेकर अपनी राय रखी है।
और पढ़ें: 8 महीने बाद भी दिव्यांग टीम तक नही पहुंची BCCI की इनामी राशि, वर्ल्ड सीरीज जीतने के बाद हुआ था ऐलान

एमएसके प्रसाद ने बताया तीनों की कप्तानी में क्या है कॉमन
भारतीय टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने धोनी, कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी में अंतर बताने से पहले उनके बीच समानता बताते हुए कहा कि तीनों खिलाड़ियों की शैली अलग है लेकिन समानता भी काफी है।
फैनकोड को दिये एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा,'आप जब तीनों खिलाड़ी की कप्तानी पर नजर डालते हैं तो इनमें काफी अंतर नजर आता है। लेकिन तीनों ही अच्छे कप्तान हैं। माही बिल्कुल कूल हैं, आपको कभी नहीं पता चलेगा कि उनके दिमाग में क्या है, वो भी तब तक जब तक वो उस बात को अंजाम नहीं दे देते हैं। वह बहुत ही शांत और मिलनसार हैं।'

धोनी की वजह से कोहली की कप्तानी में हुआ उदय
एमएसके प्रसाद का मानना है कि एमएस धोनी ने जब से विराट कोहली की कप्तानी सौंपी है तब से ही उनमें बतौर खिलाड़ी भी निखार आया है। हालांकि बीच-बीच में रोहित शर्मा ने भी कप्तानी संभालकर अपने टैलेंट का परिचय कराया।
एमएसके प्रसाद ने कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी में अंतर बताते हुए कहा,' विराट काफी स्पष्ट सोच के साथ नजर आते हैं। वह हर समय आपके पास रहता है, उसके मन में बहुत स्पष्ट नजर आता है कि वह क्या करना चाहते हैं। यदि आप रोहित को देखें तो वो इन दोनों से ही अलग अंदाज में कप्तानी करते हैं। उन्हें खिलाड़ियों को लेकर सहानुभूति होती है। वो अपने अलग अंदाज से खिलाड़ियों के तरफ देखते हैं और उनसे काम लेते हैं।'

रोहित शर्मा से बेहतर कप्तान हैं विराट कोहली
आईसीसी की नई रैंकिंग के दौरान भारतीय टीम इस समय वनडे प्रारूप में नंबर 2 पर काबिज हैं, जबकि टेस्ट और टी20 प्रारूप में नंबर 3 पर काबिज हैं। कुछ खास सीरीज को छोड़ दें तो विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है, हालांकि रिकॉर्ड के मामले में देखें तो उसमें रोहित शर्मा की कप्तानी विराट कोहली से बेहतर नजर आते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
