इस खिलाड़ी को A+ ग्रेड में ना देखकर पूर्व चीफ सेलेक्टर MSK प्रसाद हैरान, उठाया सवाल

नई दिल्लीः भारत के पूर्व क्रिकेट सीनियर टीम चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में रविंद्र जडेजा का नाम ए प्लस ग्रेड में ना होने पर सवाल उठाया है। यह कॉन्ट्रैक्ट 2 दिन पहले ही रिन्यू हुआ है जिसमें रविंद्र जडेजा को ए कैटेगरी में जगह दी गई है। सबसे बड़ी कैटेगरी ए प्लस की है जिसमें विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा हैं। ए प्लस केटेगरी उन खिलाड़ियों के लिए होती है जो भारत के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में लगातार खेलते रहते हैं।

रविंद्र जडेजा भी पिछले 15-20 महीनों से लगातार तीनों फॉर्मेट में खेल रहे हैं लेकिन उनको ड्राप कर दिया गया। एमएसके प्रसाद ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, "रविंद्र जडेजा ए प्लस ग्रेड के पद के दावेदार हैं। वे सभी खिलाड़ी जो ऑल फॉर्मेट खेलते हैं और अच्छी आईसीसी रैंकिंग रखते हैं इस लिस्ट में शामिल है। मैं ऐसा कोई भी कारण नहीं देखता हूं कि वह ए प्लस ग्रेड के लिए क्यों नहीं लिए गए।"

इसके अलावा प्रसाद यह भी बताते हैं कि वह आने वाले समय में ऋषभ पंत को ए प्लस ग्रेड में देखते हैं। उनका कहना यह है कि तीनों फॉर्मेट में अभी भी ऋषभ पंत रेगुलर नहीं है लेकिन इस समय उनको नजरअंदाज करना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही जडेजा और पंत दोनों ही ए प्लस ग्रेड में आएंगे। बता दें कि ऋषभ पंत की फॉर्म पिछले 5 महीनों से बहुत ही अच्छी चल रही है जिसका ईनाम उनको दिल्ली कैपिटल्स की टीम में श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में कप्तान बना कर दिया गया है। ए प्लस का खिलाड़ी 7 करोड़ रुपए कमाता है, ए ग्रेड को 5 करोड़ मिलते हैं, बी को 3 करोड़ और ग्रेड सी खिलाड़ी को एक करोड़ दिया जाता है।

GRADE A+ (7 करोड़): विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह

GRADE A (5 करोड़): आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या।

GRADE B (3 करोड़): रिद्धिमान साहा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, मयंक अग्रवाल।

GRADE C (1 करोड़): कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज।

Story first published: Saturday, April 17, 2021, 13:34 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+