For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तो कोहली से डरते हैं मदन लाल, मनिंदर सिंह,घावरी

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) विराट कोहली से लगता है कि देश के लिए बीते सालों के दौरान खेल चुके खिलाड़ी डरते हैं। मदन लाल, मनिंदर सिंह, करसन घावरी सभी ने कोहली के हिन्दुस्तान टाइम्स के क्रिकेट संवाददाता जसविंदर सिदधू के साथ गाली-गलौच करने पर जिस तरह की प्रतिक्रिया दी है, उससे साफ है कि वे कोहली से बिगाड़ना नहीं चाहते। सबने सारे मामले को दबाने की कोशिश की।

पर प्रसन्ना ने लताड़ा

किसी ने आज हिन्दुस्तान टाइम्स में छपे अपने इंटरव्यू में कोहली की इस बात के लिए कड़े शब्दों में निंदा नहीं की। हां, कर्नाटक और भारत के लिए लंबे समय तक खेलते रहे इरापल्ली प्रसन्ना ने जरूर कोहली के आचरण पर उन्हें लताड़ा।

क्यों ले पंगा

जानकारों का कहना है कि पुराने खिलाड़ी उस क्रिकेटर से पंगा लेने की हिम्मत नहीं करते जो टीम का कप्तान बन चुका हो। वे टेस्ट टीम के तो कप्तान है ही। सबको लगता है कि अगर उन्होंने कोहली की निंदा की तो क्रिकेट बोर्ड उनसे नाराज हो जाएगा। उन्हें कमेंटरी और दूसरे मोटे अनबंध मिलने बंद हो जाएंगे।

नाराज पत्रकार बिरादरी

इस बीच, कोहली जसविंदर सिद्धू के साथ खराब बर्ताव की शिकायत इस हिन्दुस्तान टाइम्स ने आईसीसी से की है। सिदधू ने भी आईआईसी से कोहली के व्यवहार की लिखित में शिकायत की है।

कोहली ने जसविंदर सिद्धू के साथ पर्थ में गाली-गलौच की थी। हिन्दुस्तान टाइम्स के संपादक और प्रबंधन ने भी इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। समूची पत्रकार बिरादरी कोहली से नाराज है।

संस्कारहीन कोहली

इस बीच, वरिष्ठ क्रिकेट लेखक रवि चतुर्वेदी ने विराट कोहली केपत्रकार से बदतमीजी करने पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में दुखद है कि इतना बड़ा खिलाड़ी इतना संस्कारहीन है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+