For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रॉबिन सिंह को UAE क्रिकेट में मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर, रॉबिन सिंह को संयुक्त अरब अमीरात के क्रिकेट के नए निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने डौगी ब्राउन को बर्खास्त करने के बाद त्रिनिदाद में जन्मे भारतीय खिलाड़ी को अपने नए निदेशक के रूप में चुना, जिन्होंने 3 साल के लिए यह पद संभाला था।

रॉबिन सिंह ने भारत के लिए अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू साल 1989 में किया था। उन्होंने 2001 में अपना करियर खत्म होने से पहले देश के लिए एक टेस्ट और 136 एकदिवसीय मैच खेले थे। रॉबिन अपने स्कूल के दिनों से ही क्रिकेट खेल रहे थे और उन्होंने अपने अपने करियर के शुरुआती दौर में त्रिनिदाद यूथ टीम की कप्तानी भी की थी।

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, सिंह ने कोचिंग की भूमिका संभाली और वह 2010 में मुंबई इंडियंस के बैक रूम स्टाफ में शामिल हो गए। भारतीय खिलाड़ी ने इससे पहले डेक्कन चार्जर्स के कोच के रूप में कार्य किया था, फिर बाद में 2013 में खुद को कैरेबियन प्रीमियर लीग की फ्रैंचाइजी, बारबाडोस ट्राइडेंट्स से जोड़ा।

अमीरात क्रिकेट टीम ने 2015 में क्रिकेट विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था, लेकिन चार साल बाद यह टीम वर्ल्ड कप में जगह नहीं बना सकी। क्रिकेट की दुनिया में यह टीम अभी भी बढ़ रही है हालांकि अभी तक उस सफलता का मुकाबला नहीं हो पाया है जो कई एशियाई टीमों ने हासिल की है। हाल ही में संपन्न U19 विश्व कप में यू.ए.ई. वो प्रभाव नहीं डाल सके क्योंकि उन्होंने जापान और नाइजीरिया से ठीक पहले 14वां स्थान हासिल किया।

रॉबिन सिंह को एक नई टीम बनानी होगी और नए खिलाड़ियों में आत्मविश्वास पैदा करना होगा। पूर्व भारतीय खिलाड़ी को आगामी टी 20 विश्व कप को टारगेट करेंगे क्योंकि वैश्विक आयोजनों में अच्छा प्रदर्शन इस देश को क्रिकेट में भविष्य के लिए बेहतर बना सकता है।

Story first published: Wednesday, February 12, 2020, 17:36 [IST]
Other articles published on Feb 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+