स्पीड है, कोहली को कभी भी OUT कर देंगे हमारे सुपरस्टार नसीम शाह- पूर्व पाक बल्लेबाज का दावा
नई दिल्ली: नसीम शाह को पाकिस्तान में अगली पीढ़ी की प्रतिभा के तौर पर देखा जा रहा है। एक ऐसा तेज गेंदबाज जो युवा है, मजबूत कद काठी है और जिसके पास रफ्तार की कमी नहीं है। नसीम को देखने के बाद यह लगता है कि इस गेंदबाज को सही ट्रेनिंग और माइंडसेट मिला तो यह अपने दिग्गज पूर्वजों की परंपरा को आगे बढ़ा सकता है। हालांकि पाकिस्तान में प्रतिभा का नष्ट होना भी आम बात है और ऐसा हम मोहम्मद समी, मोहम्मद आसिफ, शब्बीर अहमद आदि जैसे बेहद ही प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज के साथ होता देख चुके हैं।

नसीम शाह से पाकिस्तान को उम्मीदें बहुत-
लेकिन नसीम शाह को लेकर पाकिस्तान की उम्मीदें काफी हैं। पाकिस्तान को एक मजबूत टेस्ट टीम बनने के लिए नसीम शाह के उभार की सख्त जरूरत है। इसी बीच नसीम शाह अपनी एक बात के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल में ही उन्होंने कहा है कि वे भारतीय कप्तान विराट कोहली का सम्मान तो करते हैं लेकिन कोहली की बैटिंग से उनको कोई डर नहीं लगता है। एक युवा गेंदबाज के लिए यह एक काफी बड़ा बयान है। अगर यह नसीम का आत्मविश्वास है तो इसकी सराहना होनी चाहिए लेकिन पाक क्रिकेटर अक्सर भारत के खिलाफ अपने बड़बोलेपन के लिए जाना जाता है।
जब 160 kph की गति से बचने को इरफान ने बनाया प्लान, अख्तर बोले- तेरे को मैं उठा लूंगा यहां से

फैजल इकबाल- कोहली को कभी भी आउट कर देंगे शाह
फिलहाल नसीम कोहली के सामने क्या करते हैं यह देखने के लिए भारत-पाकिस्तान मैच की जरूरत होगी जो अब केवल वैश्विक इवेंट में ही सिमटकर रह गए हैं।
इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज फैजल इकबाल का मानना है कि पाकिस्तान की किशोर तेज सनसनी नसीम शाह भारत के कप्तान विराट कोहली को जब चाहे अपना शिकार बनाते रहेंगे।
फैजल का बोल्ड बयान तब सामने आया जब नसीम ने कोहली को एक जोरदार और स्पष्ट संदेश भेजा, जिसमें कहा गया था: "मैं उसका सम्मान करता हूं लेकिन उनसे डरता नहीं हूं"।

ये रहा फैजल इकबाल का ट्वीट-
17 वर्षीय नसीम ने यह भी स्वीकार किया कि वह कोहली के खिलाफ अपने कौशल को परखने की संभावना से उत्साहित हैं, जिन्हें व्यापक रूप से इस समय दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना जाता है।
13 साल, 70 टेस्ट की अंपायरिंग के दौरान मैंने देखे ये 3 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: इयान गॉल्ड
हालांकि, फैजल को लगता है कि जब भी पाकिस्तान भारत के साथ टकराएगा तो नसीम को कोहली को विकेट मिलता रहेगा। इकबाल ने इसके बारे में एक ट्वीट करते हुए यह कहा है-
"एक महान बल्लेबाज के रूप में विराट के सम्मान के साथ, मुझे यकीन है कि हमारे आगामी सुपरस्टार तेज गेंदबाज नसीम शाह वास्तविक गति और स्विंग के साथ हैं, विराट कभी भी उनके शिकार होंगे! भविष्य की लड़ाई के लिए आगे देख रहा हूं! फैजल ने ट्विटर पर कहा।

नसीम शाह ने हैट्रिक रिकॉर्ड के जरिए बनाई है पहचान-
नसीम शाह के नाम सबसे कम उम्र में हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड है। शाह ने इसी साल बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में हुए टेस्ट मैच के दौरान हैट्रिक ली थी, इस वक्त नसीम शाह की उम्र 16 साल 359 दिन थी।
पाकिस्तान के इस युवा तेज गेंदबाज ने आगे कहा कि भारत के खिलाफ हमेशा अपना बेस्ट दे पाना आसान नहीं होता, हालांकि वह अपने खेल में हमेशा सुधार करते रहने में विश्वास रखते हैं। इसी के कारण वह भारतीय टीम और विराट कोहली का सामना करने को तैयार हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
