For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पूर्व पाक कप्तान का बयान- फ्लॉप होगा गांगुली का 4 देशों के टूर्नामेंट का आइडिया

नई दिल्ली: जब से भारत-इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया और एक अन्य टॉप टीम के साथ मैच होने की संभावनाओं पर पुख्ता चर्चा हुई है तब से क्रिकेट हलकों में हलचल मच गई है। इस हलचल से पाकिस्तान भी अछूता नहीं है और पाक क्रिकेट विशेषज्ञों को सुपर सीरीज का कॉन्सेप्ट नागवार गुजरा है। पाकिस्तान टीम के पूर्व खिलाड़ियों में कुछ मुखर विशेषज्ञ इस समय अपने-अपने यू-ट्यूब चैनलों पर काफी सक्रिय रहते हैं और क्रिकेट को लेकर अपनी बात करते हैं। ऐसे ही एक पूर्व पाक क्रिकेटर हैं राशिद लतीफ। लतीफ पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर रहे हैं। लतीफ को गांगुली का चार देशों की सीरीज का आइडिया ज्यादा रास नहीं आया है।

राशिद लतीफ ने कहा आइडिया फ्लॉप होगा

राशिद लतीफ ने कहा आइडिया फ्लॉप होगा

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ को लगता है कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली द्वारा प्रस्तावित चार देशों के टूर्नामेंट का प्रस्ताव "बिग थ्री मॉडल" की तरह "फ्लॉप" होगा। पूर्व विकेटकीपर ने इसे भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की धाकड़ तिकड़ी द्वारा अन्य सदस्य देशों को अलग करने के प्रयास के रूप में देखा है।

IPL 2020: CSK का हिस्सा बनकर खुश, धोनी से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा: साई किशोर

लतीफ ने कहा, "इस तरह की सीरीज खेलकर, ये चार देश अन्य सदस्य देशों को अलग करना चाहते हैं, जो अच्छी खबर नहीं है।

लेकिन मुझे लगता है कि यह बिग थ्री मॉडल की तरह एक फ्लॉप आइडिया होगा, जिसे कुछ साल पहले पेश किया गया था।"

2021 से सुपर सीरीज चाहते हैं गांगुली-

2021 से सुपर सीरीज चाहते हैं गांगुली-

पिछले हफ्ते, गांगुली ने कहा था कि 2021 से क्रिकेट के चार दिग्गज देशों को लेकर एक सुपर सीरीज आयोजित करने पर योजना बनाई जा रही है। जिसके लिए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के साथ विचार-विमर्श किया गया था।

भारत के पूर्व कप्तान गांगुली ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत और एक अन्य शीर्ष टीम सुपर सीरीज 2021 में शुरू होगी और टूर्नामेंट का पहला संस्करण भारत में खेला जाएगा।"

इस कदम को विश्व क्रिकेट के 'बिग थ्री' द्वारा एक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है ताकि अगले आईसीसी फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम में अतिरिक्त 50 ओवर के विश्व टूर्नामेंट को जोड़ने की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की योजनाओं का मुकाबला किया जा सके।

ईसीबी ने एक बयान में कहा कि वे इस पर चर्चा के लिए खुले हैं।

ईसीबी भी आईसीसी से बात करने को तैयार

ईसीबी भी आईसीसी से बात करने को तैयार

"हम प्रमुख क्रिकेटिंग देशों के अन्य लीडर के साथ नियमित रूप से मिलने और हमारे खेल को प्रभावित करने वाले विषयों पर चर्चा करते हैं।

ईसीबी ने एक बयान में कहा था कि दिसंबर में बीसीसीआई के साथ एक बैठक में चार देशों के टूर्नामेंट का मुद्दा उठाया गया था और हम आईसीसी के अन्य सदस्यों के साथ चर्चा के लिए खुले हैं कि क्या यह अवधारणा विकसित हो सकती है।

गांगुली, बीसीसीआई सचिव जय शाह और कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने ईसीबी के अधिकारियों के साथ इस महीने की शुरुआत में चेयरमैन कोलिन ग्रेव्स के नेतृत्व में लंदन में वार्ता की थी जिसके दौरान उन्होंने इस विचार पर बात रखी थी।

Story first published: Wednesday, December 25, 2019, 15:49 [IST]
Other articles published on Dec 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+