For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'यह कैसी दोस्ती निभाई': पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर ने POK में स्पीच पर शाहिद अफरीदी को लताड़ा

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया भारत के क्रिकेटरों गौतम गंभीर, हरभजन सिंह, युवराज सिंह और सुरेश रैना के समर्थन में आए हैं। कनेरिया ने भारत के खिलाफ अपने भाषण के लिए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीद को जमकर लताड़ा, जिसमें उन्होंने हाल ही में पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) की यात्रा में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था।

कनेरिया जो इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट में स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने के लिए आजीवन प्रतिबंध झेल रहे हैं, ने कहा कि अफरीदी को बोलने से पहले सोचना चाहिए।

पाकिस्तान क्रिकेट की नकारात्मक छवि बना रहे हैं अफरीदी-

पाकिस्तान क्रिकेट की नकारात्मक छवि बना रहे हैं अफरीदी-

शाहिद अफरीदी को किसी भी मामले पर बोलने से पहले सोचना चाहिए। अगर वह राजनीति में शामिल होना चाहते हैं तो उन्हें क्रिकेट के साथ सभी संबंधों को छोड़ देना चाहिए। अगर आप राजनेता की तरह बोल रहे हैं तो क्रिकेट से दूर रहना जरूरी है। इस तरह के भाषण न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में पाकिस्तान क्रिकेट की नकारात्मक छवि बनाते हैं।

मैच के दूसरे दिन किसी खिलाड़ी का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आए, तो क्या होगा: द्रविड़ ने उठाया सवाल

कनेरिया ने हरभजन और युवराज का जिक्र करते हुए कहा कि अफरीदी ने पहले तो इंसानियत के नाम पर इन दो भारतीय क्रिकेटरों से मदद की गुहार लगाई लेकिन बाद में इन्हीं क्रिकेटरों के देश और प्रधानमंत्री के बारे में गलत बातें कह दी। यह कैसी दोस्ती हुई?

'यह कैसी दोस्ती निभाई शाहिद अफरीदी?'

'यह कैसी दोस्ती निभाई शाहिद अफरीदी?'

उन्होंने कहा, '' उन्होंने उनसे मदद की अपील की और मदद पाने के बाद आपने उनके देश और पीएम के बारे में कुछ कहा। यह कैसी दोस्ती है? " कनेरिया ने सवाल उठाते हुए पूछा।

यह सब तब शुरू हुआ जब अफरीदी ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की अपनी हालिया यात्रा के दौरान भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी की। भारत के पूर्व क्रिकेटरों गौतम गंभीर, युवराज सिंह और वर्तमान क्रिकेटरों हरभजन सिंह और सुरेश रैना ने अफरीदी को उनके बयान के लिए लताड़ लगाई थी।

भारत-पाक क्रिकेट फिर होने के हिमायती हैं दानिश कनेरिया-

भारत-पाक क्रिकेट फिर होने के हिमायती हैं दानिश कनेरिया-

कनेरिया पाकिस्तान के लिए खेलने के लिए अपने चाचा के बाद केवल दूसरे हिंदू क्रिकेटर हैं। वे हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों की वापसी के बारे में सकारात्मक लगे।

"दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधों को फिर से शुरू करना चाहिए। भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ राजनीतिक तनाव है, जिसे दोनों देशों की सरकार को बातचीत से हल करना चाहिए ताकि क्रिकेट की वापसी हो सके।

Story first published: Tuesday, May 26, 2020, 14:32 [IST]
Other articles published on May 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+