For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

डेल स्टेन ने याद किया श्रीसंत का 14 साल पुराना छक्का, कही चौंकाने वाली बात

नई दिल्ली। साल 2006 में साउथ अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय टीम के लिये यह टूर कई बातों के लिये यादगार रहा। भारतीय टीम एक बेहद मजबूत साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची थी और उसका सीरीज में हारना लगभग तय था जबकि साउथ अफ्रीकी टीम को घरेलू परिस्थितियों को देखते हुए जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। भले ही भारतीय टीम इस टेस्ट सीरीज में 2-1 से हार गई थी लेकिन राहुल द्रविड़ की कप्तानी वाली टीम ने पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका की टीम को हराकर इतिहास रच दिया।

राहुल द्रविड़ की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने जोहान्सबर्ग टेस्ट मैच में खेले गये इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रनों की पारी खेली जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 84 रन पर ढेर हो गई। भारतीय टीम की गेंदबाजी के हीरो रहे एस श्रीसंत ने 40 रन देकर 5 विकेट हासिल किये। हालांकि उनके लिये इस मैच में सबसे यादगार पल दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए आया।

और पढ़ें: अगर भारतीय खिलाड़ियों के पास नहीं हुई यह चीज तो कट जायेगा WTC फाइनल से पत्ता

श्रीसंत इस समय विक्रम सिंह के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे और भारतीय टीम 400 रनों की बढ़त हासिल करने की ओर बढ़ रही थी। भारतीय टीम के 9 विकेट गिर गये थे लेकिन आखिरी विकेट के लिये साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी और उनके तेज गेंदबाज आंद्रे नेल की झुंझलाहट श्रीसंत के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए नजर आई।

एक गेंद फेंकने के बाद नेल ने श्रीसंत के खिलाफ कुछ बातें कहीं जिसके जवाब में श्रीसंत ने अगली गेंद पर सीधे बल्ले से छक्का जड़ने का काम किया जो कुछ नहीं कर सके सिवाय देखने के। साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने 14 साल पुराने इस लम्हे को याद किया और इसे लेजेंडरी बताया।

और पढ़ें: कोहली को लेकर ट्विटर पर छिड़ी माइकल वॉन और सलमान बट्ट के बीच वॉर, शतक को लेकर मिला ताना तो बताया मैच फिक्सर

गौरतलब है कि ईएसपीएन क्रिकइंफो ने ट्विटर पर लिखा एक ऐसे बल्लेबाज का नाम बतायें जिसका शॉट आज भी आपके रोंगटे खड़े कर देता है। इस ट्वीट के जवाब में डेल स्टेन ने लिखा कि जब श्रीसंत ने आंद्रे नेल की गेंद पर छक्का लगाया और बल्ले को लहरा कर जश्न मनाया वो शॉट आज भी मेरे रोंगटे खड़े कर देते। ऐतिहासिक।

Story first published: Sunday, May 16, 2021, 20:56 [IST]
Other articles published on May 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+