IPL Auction 2018 :युवराज सिंह को इस टीम में शामिल करने के लिए उठी 'भारी डिमांड'
नई दिल्ली। आईपीएल 2019 के लिए होने वाली नीलामी में बस अब कुछ ही दिन बचे हैं। बीसीसीआई ने पहले ही नीलामी प्रक्रिया में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। आईपीएल में खिलाड़ियों को टीम में लेने के लिए बोली 18 दिसंबर को जयपुर में लगाई जाएगी। इस दौरान कुल 346 खिलाड़ी 8 आईपीएल फ्रेंचाइजी में 70 स्थानों के लिए अपनी किस्मत आजमाएंगे।

आईपीएल फ्रेंचाइजी कर रहे हैं फैंस से दिलचस्प सवाल
आपको बता दें कि कोई भी भारतीय खिलाड़ी सबसे ज्यादा बेस प्राइस (2 करोड़) में शामिल नहीं किया गया है। केवल जयदेव उनादकट ही भारत की ओर से सर्वाधिक ऊंचे बेस प्राइस (1.5 करोड़) में रखे गए हैं। जैसे-2 नीलामी का दिन नजदीक आता जा रहा है तो फ्रेंचाइजी भी अपने फैंस में उत्साह भरने के लिए उनसे रोचक सवाल पूछ रहे हैं।
|
एक बार फिर बने धोनी-युवराज की जोड़ी
इन सवालों में शामिल हैं कि आप (फैंस) टीम में किन किन खिलाड़ियों को शामिल होते देखना चाहते हैं। ऐसे में फैंस ने कई खिलाड़ियों के लिए उत्साह दिखाया है, लेकिन इस बीच जिस खिलाड़ी का नाम सबसे ऊपर रहा है- वह हैं युवराज सिंह। कई फैंस युवराज के लिए वोट किया है कि वो अपने इस पसंदीदा खिलाड़ी को चेन्नई सुपर किंग्स में देखना चाहते हैं। कई फैंस एक बार फिर से धोनी और युवराज को साथ देखने के लिए लालायित हैं।
— kathirsam (@kathirsam7) December 13, 2018 |
चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो फैंसे के दिलाें के 'किंग'
इसमें दो राय नहीं की धोनी और युवराज सचिन तेंदुलकर के दौर के बाद के सबसे ज्यादा चहेते खिलाड़ियों में शामिल हैं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स भी कई फैन्स की पसंदीदा टीम है। अगर युवराज को इसमें शामिल किया जाता है तो सीएसके की लोकप्रियता बढ़नी तय है।
इसके अलावा अन्य फैंस की कुछ दिलचस्प प्रतिक्रिया इस तरह से रही-
Done It 😎 pic.twitter.com/5reVOY6rmO
— AK (@iamarun_ak7) December 13, 2018
Ahoy #WhistlePoduArmy, who's that one Lion you badly wanna see in #yellove this summer? #WhistlePodu and vote away at https://t.co/PpKTPCnYuG. 🦁💛 pic.twitter.com/wgJgK9INyR
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) December 13, 2018
बता दें युवराज ने हाल में चल रहे रणजी ट्रॉफी सीजन के जरिए क्रिकेट में वापसी करने की कोशिश की है। हालांकी वह कोई बड़ा प्रभाव छोड़ने में अभी तक नाकामयाब रहे हैं। रणजी में पंजाब की ओर से खेलते हुए युवराज ने तीन पारियों में 24, 4 और 9 रन बनाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
