जब बैटिंग करते-करते गाने की लाइन भूल गए सहवाग और रुकवा दिया टेस्ट मैच
नई दिल्ली। धाकड़ बल्लेबाजी और अपने बिंदास अंदाज के लिए मशहूर वीरेंद्र सहवाग की एक और जबरदस्त कहानी सामने आई है। जी हां आप जानकर सोच में पड़ जाएंगे कि बैटिंग करते समय वीरेंद्र सहवाग गाने की लाइन भूल गए थे और उन्होंने याद करने के लिए टेस्ट मैच रुकवा दिया था। 2008 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई में मैच के दौरान ऐसा हुआ। उस कारनामे को याद करते हुए सहवाग ने कहा कि 'मैं 300 के स्कोर पर बैटिंग कर रहा था।
पता चल गया किसने कराया पार्थिव पटेल का टीम इंडिया में सिलेक्शन
मुझे गाना गुनगुनाते हुए बल्लेबाजी करने की आदत थी। मैं 'तू जाने ना' गाना गुनगुना रहा था। फिर गाने के बोल भूल गया। मैंने ड्रिंक्स ब्रेक के बहाने से इशांत शर्मा को बुलाया। इशांत 12th खिलाड़ी थे। जब वे फील्ड पर आए तो मैंने उनसे मेरे आईपैड से गाने के बोल सुनकर मुझे बताने के लिए कहा।' सहवाग ने इस बात से भी पर्दा उठाया कि बैटिंग के समय वो गाना क्यों गुनगुनाते थे।
सहवाग ने बताया कि बैटिंग करते समय यह ख्याल आते थे कि मैं इस गेंद को चौका मारूंगा या छक्का। इसी से निजात पाने के लिए गाने गाता था।'' सहवाग ने ये सारे किस्से एक कार्यक्रम के दौरान सुनाया। वो गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब के एक प्रोग्राम में पहुंचे थे।
आ देखें जरा किसमें कितना है दम
इस कार्यक्रम में जब वीरेंद्र सहवाग से पूछा गया कि शोएब अख्तर की बॉलिंग का सामना करते वक्त वे कौन सा गाना गाते थे? तब उन्होंने कहा- 'आ देखें जरा किसमें कितना है दम।'
इन सबके अलावा सहवाग ने कई और मजेदार किस्से सुनाए। इस कार्यक्रम में सहवाग ने अपनी पत्नी की तुलना अंपायर से कर दी। उन्होंने कहा, ''जैसे आप मैदान पर अंपायर से बहस नहीं कर सकते। वैसे ही मैं अपनी पत्नी से कभी भी बहस नहीं करता।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
