Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ODI सीरीज में भाग लेने के लिए भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए

Dhoni to Rohit,Team India's ODI Specialists Leave For Australia | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। टेस्ट मैचों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद अब वन डे मैचों की बारी है। भारत को 12 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। भारत सिडनी से ऑस्ट्रेलिया में अपने वन डे मैच अभियान शुरू करेगा। ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज के बाद भारत को न्यूजीलैंड में पांच मैचों की वन डे सीरीज में भाग लेना है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी से शुरू होने वाली ODI सीरीज में भारतीय टीम में शामिल होने के लिए भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए। इन दोनों खिलाड़ियों के साथ ऑलराउंडर केदार जाधव भी आए हैं। जाधव भी वन डे टीम का हिस्सा हैं। जाधन ने धोनी और रोहित शर्मा के साथ अलग-अलग फोटो लेकर इसको सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। बता दें कि रोहित शर्मा भारतीय टेस्ट टीम का भी हिस्सा थे। वह अपनी बेटी के जन्म के अवसर पर आखिरी टेस्ट मैच से पहले भारत रवाना हो गए थे।

गौरतलब है कि भारत ने 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में इतिहास रचकर 2-1 से कंगारूओं को उनके घर में मात दी है। ऐसा करने वाली भारत की टीम पहली एशियाई टीम भी बन गई है। भारत ने अपने 71 साल के इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में टेस्ट सीरीज में हराया है। बता दें कि भारत ऑस्ट्रेलिया में वन डे मैच की सीरीज की शुरूआत 12 जनवरी से कर रहा है जो 18 जनवरी तक चलेगी। इसके बाद भारत न्यूजीलैंड का दौरा करेगा जहां उसको 5 वन डे और 3 टी20 मैच खेलने हैं। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत में वन डे सीरीज खेलने आएगी। ये वन डे सीरीज विश्व कप से पहले भारत की तैयारियों के लिए काफी अहम हैं।

Story first published: Tuesday, January 8, 2019, 11:50 [IST]
Other articles published on Jan 8, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+