पहले चरण के सेमीफाइनल मुकाबले में बेयर्न ने लियोन को 1-0 से पराजित किया था। इस तरह वह 4-0 के अंतर के साथ फाइनल में पहुंचने में सफल रहा। बेयर्न ने चार बार यह खिताब जीता है।
22 मई को मेड्रिड में होने वाले खिताबी मुकाबले में बेयर्न का सामना किस टीम के साथ होगा, इस बात का फैसला बुधवार को मौजूदा चैम्पियन बार्सिलना और इंटर मिलान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के बाद होगा।
वैसे पहले चरण के मुकाबले में मिली 3-1 की जीत के कारण इटली के क्लब इंटर मिलान का पलड़ा भारी है। फाइनल में जगह बनाने के लिए बार्सिलोना के लिए दूसरा मैच किसी भी हाल में कम से कम तीन गोल के अंतर से जीतना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।