Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL खेलने को तैयार है राजस्थान राॅयल्स, लेकिन सामने रखी ये शर्त

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-13 होगा या नहीं, इसपर अटकलें जारी हैं। जहां कोरोना वायरस के चलते कई टूर्नामेंट अगले साल के लिए रद्द कर दिए गए हैं तो वहीं आईपीएल को करवाने की उम्मीदें अभी भी बीसीसीआई कायम रखा हुआ है। राजस्थान राॅयल्स टीम भी आईपीएल खेलने को तैयार है, लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शर्त रखी है। राजस्थान रॉयल्स के सीईओ रंजीत बरठाकुर ने बुधवार को कहा कि सिर्फ भारतीय क्रिकेटरों के साथ और आईपीएल को छोटा करके अगर खेला जा सके, तो वो भी काफी होगा।

आईपीएल की शुरूआत 29 मार्च को होनी थी लेकिन इसे 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया। वहीं 14 अप्रैल तक देशभर में लाॅकडाउन है। अगर महामारी पर कंट्रोल ना हो सका तो फिर टूर्नामेंट का रद्द होना तय है। बीसीसीआई के पास हालांकि कुछ द्विपक्षीय सीरीज को रद्द करके साल के अंत में आईपीएल के आयोजन का ऑप्शन है। लेकिन इस बीच बरठाकुर ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, 'हम टूर्नामेंट को छोटा करने और सिर्फ भारतीय क्रिकेटरों के साथ खेलने के लिए भी तैयार हैं, वैसे भी यह है तो इंडियन प्रीमियर लीग ही।'

राजस्थान रॉयल्स के कार्यकारी अधिकारी ने उम्मीद जताई कि बीसीसीआई फ्रेंचाइजी के सर्वश्रेष्ठ हितों को ध्यान में रखकर फैसला करेगा। उन्होंने कहा, 'यह असाधारण समय है और स्थिति में सुधार पर बीसीसीआई को अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने होंगे।' बरठाकुर ने कहा, 'पहले हम केवल भारतीय खिलाड़ियों के आईपीएल के बारे में नहीं सोच सकते थे लेकिन अब भारत में पर्याप्त अच्छे खिलाड़ी हैं। आईपीएल नहीं करवाने के बजाय केवल भारतीय खिलाड़ियों के साथ टूर्नामेंट आयोजित कराना बेहतर होगा।' उन्होंने कहा, 'टूर्नामेंट का आयोजन कब हो सकता है, इसका फैसला बीसीसीआई को करना है और मेरा मानना है कि ऐसा फैसला 15 अप्रैल के बाद ही किया जाना चाहिए।'

Story first published: Wednesday, April 1, 2020, 16:08 [IST]
Other articles published on Apr 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+