Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद क्या कहा

नई दिल्ली। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में मिली शानदार टेस्ट सीरीज जीत पर बधाईयां मिलने का दौर शुरू हो चुका है। चारों तरफ से मिल रही इन बधाईयों में भारतीय क्रिकेट टीम को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है। बता दें कि भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में टेस्ट सीरीज में हराकर इतिहास रचा है।

पीएम मोदी का ट्वीट-

पीएम मोदी ने विराट कोहली की टीम को बधाई देते हुए कहा इस जीत को ऐतिहासिक बताया है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को पूरी मेहनत और जत्न के बाद हासिल की गई सीरीज जीत पर बधाई दी। इसके साथ ही मोदी ने कहा कि इस सीरीज में कुछ यादगार प्रदर्शन और ठोस टीमवर्क देखने को मिला। प्रधानमंत्री के इस ट्वीट को कुल ही देर में बीस हजार से ज्यादा लोगों ने पंसद किया है।

पुजारा को मिला जिंदगी भर का जश्न

वहीं, भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि पिछले कुछ सप्ताह ऑस्ट्रेलिया में यादगार रहे। हर क्षण टीम ने मेहनत की। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। यह एक ऐसा दिन है जिसको मैं जिसका जश्न मैं सारी जिंदगी मनाउंगा।

VIDEO: ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया ने किया विक्टरी डांस, पंत ने पुजारा को जबरदस्ती नचाया

पुजारा के पोस्ट पर गांगुली का ट्वीट-

जबकि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने जीत को शानदार बताते हुए कहा कि एक खिलाड़ी इसी लम्हे के लिए खेलता है। आप सभी खिलाड़ी अपने इस लम्हे का आनंद उठाए..टीम के सभी सदस्यों को बधाई। बता दें कि भारतीय टीम ने 71 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती है। भारतीय टीम के लिए गेंदबाजीं में बुमराह और बल्लेबाजी में चेतेश्वर पुजारा का योगदान खासतौर पर सराहनीय रहा।

Story first published: Monday, January 7, 2019, 14:56 [IST]
Other articles published on Jan 7, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+